Move to Jagran APP

कैथिया पहुंची कांग्रेस की पदयात्रा

महागामा : कांग्रेस की परिवर्तन आपके द्वार पदयात्रा छठे दिन रविवार को कैथिया पंचायत के साहपुर गांव पह

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 May 2018 07:34 PM (IST)Updated: Sun, 13 May 2018 07:34 PM (IST)
कैथिया पहुंची कांग्रेस की पदयात्रा
कैथिया पहुंची कांग्रेस की पदयात्रा

महागामा : कांग्रेस की परिवर्तन आपके द्वार पदयात्रा छठे दिन रविवार को कैथिया पंचायत के साहपुर गांव पहुंची। यहां हजरत साह सगुना रहमतुल्ला आले के मजार पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने चादरपोशी की। इस मजार में खिदमत करनेवाले खादिम अब्दुल साह, फारूक साह, मुस्तुफा, हासिम, मो मुस्लिम, काशिम आदि लोगों ने जिलाध्यक्ष का साथ दिया। इसके बाद जिलाध्यक्ष ग्रामीणों की समस्या से रूबरू हुई। ग्रामीणों ने कहा कि छींट समरी मुख्यमार्ग अब तक नहीं बना है। इससे परेशानी हो रही है। लोगों ने कहा कि जनप्रतिनिधि इसमें रूचि नहीं ले रहे हैं। इस भ्रमण के बाद समरी ग्राम में एक बैठक हुई। इसमें सैकड़ों ग्रामीण शामिल थे। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष की पदयात्रा के मद्देनजर आज सुबह में कुछ चापाकलों की मरम्मत की गई। ग्रामीणों ने कहा कि परिवर्तन यात्रा ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। जिलाध्यक्ष ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी समस्याओं का समाधान होगा। पदयात्रा में प्रखंड अध्यक्ष फिरोज अख्तर, महिला सचिव अंजुलता देवी, सिरफ्त नाज, सुनीता मूर्मु, बेचली हेम्ब्रम, शांति मुर्मू, कमली सोरेन, ओबीसी अध्यक्ष राकेश कुमार, एसएससी अध्यक्ष धर्मेद्र पासवान, शाहजहां, चमकलाल साह, बुलबुल, प्रणय दुबे, अमित ¨सह, नसीम, मो साकिर, एनएसयूआइ समन्वयक मुन्ना राजा, सरवर राज, जमाल अहमद, नदीम सरवर, अरसद, सोनी ¨सह, रोहित कुमार रवि, संजीव महतो, सरवन साह, बच्चन ¨सह, अब्दुल मन्नान, जिला सोशल मीडिया समन्यवक अभिनव कुमार बिट्टू, धरमवीर साह आदि सैकड़ों ग्रामीण जनता और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.