Move to Jagran APP

चुनाव के लिए मुस्तैद रहें कांग्रेस कार्यकर्ता

शनिवार को महागामा प्रखंड के ग्राम घुट्ठी मे कांग्रेस आपके द्वार अब होगा जनता का उद्धार कार्यक्रम के तहत कॉन्ग्रेस आपके द्वार कार्यक्रम का कारवां ग्राम घुट्टी पहुंचा। इस कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्य अतिथि कांग्रेस के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष निरंजन सिन्हा कर रहे थे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Aug 2019 06:55 PM (IST)Updated: Sun, 18 Aug 2019 06:30 AM (IST)
चुनाव के लिए मुस्तैद रहें कांग्रेस कार्यकर्ता
चुनाव के लिए मुस्तैद रहें कांग्रेस कार्यकर्ता

हनवारा : शनिवार को महागामा प्रखंड के ग्राम घुट्ठी मे कांग्रेस आपके द्वार अब होगा जनता का उद्धार कार्यक्रम के तहत लोगों से कांग्रेस जन रुबरु हुए। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष निरंजन सिन्हा के साथ कार्यक्रम में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नीरज चौरसिया, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सह जिप सदस्य नगमा आरा, कांग्रेस जिला प्रवक्ता ध्रुव सिंह आदि भी थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता निरंजन सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनता के दुख-दर्द और युवाओं से रूबरू होकर आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारी शुरू की गई है। विधानसभा चुनाव की रूपरेखा तैयार कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चुनाव में मुस्तैदी से बूथ स्तर पर तैयार रहना है। हर बूथ पर अहम योगदान निभाना होगा। युवा कांग्रेस हर बूथ पर बूथ जीतो चुनाव जीतो की तर्ज पर निरंतर मेहनत कर रही है।

loksabha election banner

कार्यक्रम का मंच संचालन लालू यादव ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरोज सिंह, शोएब अहमद, अब्दुल रज्जाक, चंद्रशेखर, विद्यानंद पासवान, एजाज, रुस्तम, सत्तार, संतोष यादव, अजय यादव, ग्राम प्रधान अनामुल हक, बेलाल, गुलाम सरवर, तमीज मुख्तार, कैलाश यादव, सलीम सरवर, जफर, महेश पासवान, रियाज, कामेश्वर रजक आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.