स्कूल बच्चों ने की अप्रचलित पुराने सिक्कों की प्रदर्शनी
गुरुवार को पथरगामा के डीएवी पब्लिक स्कूल में वर्ग 6 के बच्चों ने पुराने सिक्कों की प्रदर्शनी लगाई।
By JagranEdited By: Published: Thu, 26 Sep 2019 08:00 PM (IST)Updated: Fri, 27 Sep 2019 06:37 AM (IST)
संवाद सूत्र, पथरगामा : गुरुवार को पथरगामा के डीएवी पब्लिक स्कूल में वर्ग 6 के बच्चों ने पुराने सिक्कों की प्रदर्शनी लगाई। हालांकि अब ये सिक्के प्रचलन में नहीं है। प्रदर्शनी में 1941 से 1950 तक के ऐसे सिक्कों की प्रदर्शित किया गया था, जो अब प्रचलन में नहीं है। प्रदर्शनी में एक आना, दो आना, एक पैसा, दो पैसा, 20 पैसा, 25 पैसा के सिक्के का प्रदर्शन किया गया। विद्यालय के निर्देशक संतोष कुमार महतो ने बताया कि इस किस्म के प्रदर्शन से बच्चों मे संग्रहण क्षमता बढ़ती है। यहां बच्चों की क्रिएटिविटी बढ़ाने के लिए कभी निबंध प्रतियोगिता तो कभी क्विज स्पर्धा होते रहता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें