बाइक धोने पर विवाद में पति-पत्नी की पिटाई
ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र की रहनेवाली सोनी देवी (27) पति पंकज कुमार ने पड़ोसी संजय कुमार पंडित व अमरेंद्र कुमार द्वारा मारपीट करने पर पुलिस अधीक्षक गोड्डा को आवेदन दिया है। आवेदन के माध्यम से बताया कि संजय कुमार पंडित (55) पिता जयदेव पंडित अमरेंद्र कुमार (45) जयदेव पंडित घर कब समीप कच्ची सड़क पर बाइक धो रहा था
फोटो : 20 जासं, गोड्डा : ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र की रहनेवाली सोनी देवी (27) पति पंकज कुमार ने पड़ोसी संजय कुमार पंडित व अमरेंद्र कुमार पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया है। आवेदन में कहा गया है कि संजय कुमार पंडित और अमरेंद्र कुमार दोनों पिता जयदेव पंडित उनके घर के निकट बाइक धो रहे थे। कच्ची सड़क पर बाइक धोने से घर के सामने कीचड़ भर गया था। इस पर दोनों भाईयों को घर से दूर जाकर बाइक धोने को कहा तो दोनों भाई भड़क गए। दोनों ने लाठी-डंडों से पीटकर सोनी देवी व पंकज को घायल कर दिया। जख्मी हालत में सोनी देवी अपने पति के साथ ठाकुरगंगटी थाना जाकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस द्वारा उदासीनता दिखाए जाने व सोनी की बिगड़ती हालात को देखते हुए पंकज ने सदर अस्पताल गोड्डा में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। वहीं पीड़िता ने बताया कि पति पंकज दिल्ली में मजदूरी करता है। संजय कुमार पंडित गांव के सरकारी स्कूल में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं जबकि अमरेंद्र कुमार केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के पद पर कार्यरत है।