फसिया में ग्रामीणों ने की चोर की पिटाई, गई जान
संस गोड्डा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के फसिया गांव के निकट एक बगीचे के पास से पुलिस ने एक अज्ञ्
संस, गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के फसिया गांव के निकट एक बगीचे के पास से पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है जिसकी अबतक पहचान नहीं हो पाई है।
बताया जाता है कि अत्यधिक पिटाई से व्यक्ति की मौत हुई है। इस संबंध में पुलिस ने कुछ नामजद व अज्ञात पर हत्या का मामला दर्ज किया है। एक दिन पूर्व बिहार के बांका जिला अंतर्गत बौसी थाना क्षेत्र के बिहार झारखंड से सटे गंगटा फसिया बांसघाट में एक व्यक्ति के घर में चोरी की वारदात हुई थी। जिसमें 4-5 चोरों को लोगों ने खदेड़ा था। बताया जाता है कि एक व्यक्ति को घर के कुछ लोग व अज्ञात लोगों ने पकड़ लिया। बाद में उसकी बिहार के ही सीमा क्षेत्र में जमकर पिटाई कर दी और मौत हो जाने पर झारखंड की सीमा में शव को फेंक दिया। इधर मुफस्सिल थाना पुलिस को एक शव होने की सूचना मिली। जहां से पुलिस ने शव को बरामद किया जिस की बेरहमी से पिटाई हुई थी। थाना प्रभारी शंकर प्रसाद मांझी ने बताया कि बिहार में बौसी थाना क्षेत्र के बांस घाट में एक व्यक्ति मनोज बगवै के घर में चोरी की घटना हुई थी। सूचना मिली है कि इसी दौरान कुछ लोगों ने कथित चोरी कर भागते हुए एक व्यक्ति को पकड़ लिया जिसकी बेरहमी से पिटाई कर दी जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। इस मामले में पिटाई करने वालों के नाम सामने आए हैं जो सीमावर्ती इलाके के हैं।