नाबालिग से छेड़खानी में चौकीदार पुत्र गिरफ्तार
बसंतराय पाक्सो एक्ट के तहत आरोपित ब्रजेश पासवान को बसंतराय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Apr 2019 06:09 PM (IST)Updated: Fri, 05 Apr 2019 06:09 PM (IST)
बसंतराय : पाक्सो एक्ट के तहत आरोपित ब्रजेश पासवान को बसंतराय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी शैलेंद्र ठाकुर ने बताया कि चौकीदार के पुत्र के ऊपर गांव की एक नाबालिक किशोरी के साथ छेड़खानी का आरोप लगा था। इसी के तहत मामला दर्ज किया गया था। ब्रजेश की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। शुक्रवार को सूचना मिली कि ब्रजेश कैथपुरा गांव के समीप कहीं छिपा हुआ है। उक्त सूचना पर टीम बनाकर उसे गिरफ्तार किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें