पूजा पंडालों के सीसीटीवी कैमरों का आज होगा निरीक्षण
तिरिक्त पुलिस गश्ती की व्यवस्था की गयी है। इसके साथ विसर्जन के दिन शराब को लागू करने का प्रयास होगा। मौके पर सभी पूजा समिति के सदस्य के अलावा गणमान्य लोग समाजसेवी खुर्शीद चौधरी गप्पु सिंहा मुजीब आलम राजेश मंडल वार्ड गुणानंद झा बुलबुल सिंह राजेश अंसारी समेत गणमान्य लोगपुलिस पदाधिकारी उमेश मोदीसीएस सिंह आइडी मिश्रा मंजेश कुमार आदि मौजूद थे।
गोड्डा : शहर के सभी पूजा पंडालों के आयोजकों के नाम व मोबाइल नंबर पुलिस के पास उपलब्ध होंगे। सभी पूजा पंडाल में दंडाधिकारी के साथ स्टेटिक फोर्स की तैनाती रहेगी। इसके साथ ही डीजे पर पाबंदी रहेगी। पूजा पंडाल में लगे सीसीटीवी कैमरों को चालू कर दिया गया है। शनिवार को इसका निरीक्षण किया जाएगा। पर्व के लेकर अतिरिक्त पुलिस गश्ती की व्यवस्था की गई है। विसर्जन के दिन पूरे जिले में शराब की बिक्री पर रोक रहेगी। उक्त फैसला शुक्रवार को नगर थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। थाना प्रभारी कमलेश्वर पांडेय ने बताया कि प्रशासनिक आदेश के तहत सभी पूजा समितियों का डिटेल पुलिस अपने पास रखेगी।
नगर थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक में सभी पूजा समिति के सदस्यों के अलावा शहर के गणमान्य लोगों ने शिरकत की। बैठक के दौरान शहर में विधि व्यवस्था, बिजली, पानी, स्ट्रीट लाइट व शहर में जाम और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। बैठक के दौरान पूजा समिति के लोगों ने पुलिस प्रशासन से बेहतर पुलिसिग के साथ ही बिजली पानी व स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था को दुरुस्त करने की अपील की। प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक चोपड़ा ने कहा कि पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सर्तक है। नगर परिषद अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने कहा कि पर्व को लेकर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। पूजा पंडालों के लिए अतिरिक्त सफाई कर्मी लगाये गए हैं। लाइट की व्यवस्था भी जगह-जगह की जा रही है। कहा कि जो काम नगर परिषद को करना है, उसमें कमी नहीं की जाएगी। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार की मांग की। कहा कि इससे कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। यहां पार्किग जोन बनाया गया है, वहां वाहन को पार्क करने के लिए लोगों को खबरदार करने की जरूरत है। नप उपाध्यक्ष वेणु चौबे ने कहा कि सभी पूजा पंडालों में पेयजल की व्यवस्था उपलब्ध करा दी जाएगी। थाना प्रभारी पांडेय ने कहा कि पर्व को लेकर पुलिस सर्तक है। मौके पर पूजा समिति के सदस्यों के अलावा गणमान्य लोगों में समाजसेवी खुर्शीद चौधरी, गप्पु सिन्हा, मुजीब आलम, राजेश मंडल, वार्ड गुणानंद झा, बुलबुल सिंह, राजेश अंसारी, उमेश मोदी, सीएस सिंह, आइडी मिश्रा, मंजेश कुमार आदि थे।