पूर्व विधायक ने सीएम के सामने रखी बुनकरों की समस्या
महागामा विधानसभा क्षेत्र के भगैया के बुनकरों की समस्याओं को लेकर महागामा पूर्व विधायक अशोक कुमार के द्वारा मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को पत्र प्रेषित किया गया। जिसमें विषय- बुनकरों का उत्थान एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के साथ भगैया शिल्क को अपनी अलग पहचान दिलाने के सम्वंध में कई बातों को रखा गया हैं।
महागामा : महागामा विधानसभा क्षेत्र के भगैया के बुनकरों की समस्याओं को लेकर महागामा पूर्व विधायक अशोक कुमार के द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र प्रेषित किया गया। जिसमें विषय-बुनकरों का उत्थान एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के साथ भगैया शिल्क को अपनी अलग पहचान दिलाने के संबंध में कई बातों को रखा गया है। जिसमें गोड्डा जिला के भगैया में करीब पांच हजार बुनकर परिवार हैं, जो कोकून के धागे से रेशमी कपड़ा तैयार करते हैं। भगैया के बुनकरों द्वारा तैयार किया गया कपड़ा व्यवसाइयों के माध्यम से बिहार राज्य के भागलपुर जाता है एवं वहीं कपड़ा देश-विदेशों में भागलपुरी सिल्क के नाम से जाना जाता हैं। सरकार द्वारा झारक्राफ्ट के माध्यम से बुनकरों के उत्थान का दावा किया जाता है, परन्तु झारक्राफ्ट भी सभी बुनकरों का प्रतिनिधित्व नहीं कर रहा है। साथ ही कोकून उत्पादन में झारखंड राज्य अभी तक आत्मनिर्भर नहीं है, एवं बुनकरों की मूल समस्या कोकुन की उपलब्धता रहती है, उन्हें महंगे कीमत पर कोकुन खरीदना पड़ता है। लॉकडाउन से उत्पन्न परिस्थिति के कारण अभी निर्यात बंद है एवं बाजार मंदी के दौर से गुजर रहा है जिससे परिणाम स्वरुप बुनकर परिवारों की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। पूर्व विधायक अशोक कुमार ने मुख्यमंत्री से गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए आवश्यक करवाई करने का मांग किया गया हैं।