डीसी-एसपी ने किया बूथों का भौतिक निरीक्षण
आसन में झारखंड विधानसभा चुनाव को ले सरकारी स्तर पर चुनावी तैयारी जोर पकड़ लिया है।आज उसी क्रम में गुरुवार को उपायुक्त गोड्डा किरण कुमारी पासी और पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र बरनवाल ने संयुक्त रूप से आदर्श राज्य की कृत मध्य विद्यालय पथरगामा में बनाए गए दो बूथों का निरीक्षण किया।
संवाद सूत्र पथरगामा: आसन्न विधानसभा चुनाव को ले सरकारी स्तर पर तैयारी जोर पकड़ ली है। गुरुवार को उपायुक्त किरण कुमारी पासी और पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र वर्णवाल ने संयुक्त रूप से आदर्श राज्यकीयकृत मध्य विद्यालय पथरगामा में बनाए गए दो बूथों का भौतिक निरीक्षण किया। यहां पुलिस बलों के लिए ठहराव की भी व्यवस्था की जा रही है। उपायुक्त ने विद्यालय में घेराबंदी, खिड़की, फाटक और रोशनी सहित पानी की व्यवस्था के लिए प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। इससे पूर्व अधिकारी द्वय ने पुलिस बल के ठहराव के लिए जनजातीय महाविद्यालय पथरगामा और विवाह भवन का भी निरीक्षण किया। लौटने के क्रम में दोनों ने सापिन नदी छठ घाट का भी निरीक्षण किया। वहां हो रही व्यवस्था से संतुष्ट हो अधिकारीद्वय ने आवश्यक संसाधन मुहैया कराने का भरोसा दिलाया ।