सरकार की योजनाओं का कार्यकर्ता करें मॉनीटिरिंग
बोआरीजोर : मोर्चा स्थान के पास भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ताओं का सम्मेलन विधायक ताला मरांडी की अ
बोआरीजोर : मोर्चा स्थान के पास भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ताओं का सम्मेलन विधायक ताला मरांडी की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर बोआरीजोर और मंडरो प्रखंड के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। इस अवसर पर विधायक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा के शासन काल और वर्तमान सरकार के चार साल के कार्यकाल की तुलना की। इस अवसर पर उन्होंने बूथ कमेटी के सदस्यों को पार्टी के लिए तन मन से कार्य करने को कहा। कहा कि 2019 को चुनावी वर्ष के रूप में मनाना है। अंतिम एक वर्ष राज्य सरकार के लिए महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ताओं को सरकार के चार साल के कार्यों को ग्रामीणों के सामने ले जाने को कहा। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन आदि की जानकारी देने को कहा। कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की भी कार्यकर्ता मॉनीट¨रग करें। विधायक ने कहा कि विधानसभा में भूमि संरक्षण विभाग द्वारा 100 पोखर का जीर्णोंद्धार किया जाना है उसकी सूची भी तैयार करके दें। इसके अलावा ग्रामीण सड़क, पेयजल से संबंधी भी सूची बनाकर कार्यकर्ता दें। मुख्यमंत्री से बात हुई है इसे प्राथमिकता के तौर पर किया जाएगा। कहा कि इसके अलावा बोआरीजोर के पहाड़ी क्षेत्रों में पेयजल आदि की व्यवस्था डीएमएफटी से करने के लिए उपायुक्त से बात हुई है। इस अवसर पर जेएमएम के चार कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी के तैल चित्र में माल्यार्पण कर व राष्ट्रीय गीत गाकर की गई। मौके पर सिमोन मालतो, प्रखंड अध्यक्ष ओमकार साह, लड्डू भगत, श्यामल दत्ता, राजेश साह, कृष्णा महतो, बिरजू ब्रह्म, मंटू राय, लखन पंडित, विवेक साह, राजकुमार भगत, विजय यादव, सुरेश ठाकुर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।