Move to Jagran APP

भाजपा ने केवल लोगों को ठगा : बाबूलाल

ठाकुरगंगटी / मेहरमा / महागामा : झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा सिर्फ गैर

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Oct 2018 06:35 PM (IST)Updated: Sat, 27 Oct 2018 06:35 PM (IST)
भाजपा ने केवल लोगों को ठगा : बाबूलाल
भाजपा ने केवल लोगों को ठगा : बाबूलाल

ठाकुरगंगटी / मेहरमा / महागामा : झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा सिर्फ गैर संवैधानिक कार्य कर रही है। ग्रामीणों को लूट व ठग रही है। नरेंद्र मोदी ने कहा था महंगाई कम करेंगे लेकिन उल्टे डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस सहित सभी सामान की कीमत बढ़ा दी। ग्रामीणों को पकौड़े और साइकिल की पंचर बनाने को कह रहे हैं। अगर 2019 में फिर भाजपा आ गयी तो लोगों को कटोरा लेकर भीख मांगने को कहेगी। बाबूलाल शनिवार को ठाकुरगंगटी के चपरी, मेहरमा के सुखाड़ी, महागामा के नया नगर व महागामा दुर्गा मंदिर में लोगों को संबोधित कर रहे थे। झाविमो के हल्ला बोल पोल खोल कार्यक्रम के तहत इन जगहों पर सभाओं का आयोजन किया गया था। बाबूलाल ने कहा कि राज्य में दो लाख राशन कार्ड रद कर दिया गया। ढाई लाख लोगों को वृद्धा पेंशन से वंचित कर दिया गया। धनबाद, गिरिडीह आदि जगहों में सैकड़ों लोग भूख से मर गए। इस सरकार को गरीबों नहीं अडाणी-अंबानी की ¨चता है। आजाद भारत के बाद ये पहली सरकार है जो स्कूल खोलने के बदले बंद कर रही है। कहा कि 2014 में झाविमो को मिटाने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत लगा दी। छह विधायकों को अपने पाले में कर लिया। मामले में पार्टी द्वारा दायर आपत्ति पर चार साल बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पार्टी के प्रधान महासचिव सह पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि भाजपा सिर्फ कॉरपोरेट घरानों को सहयोग कर रही है। गरीब और अधिक गरीब होते जा रहे हैं। कभी जन धन योजना तो कभी उज्ज्वला गैस योजना के नाम पर गरीबों को ठगा गया। गंगा पंप नहर हो या खरखोदिया दूध डेयरी हो सब हवा में रह गया। केंद्रीय महासचिव खालिद खलील, सूर्यनारायण हांसदा, बेनु चौबे, धनंजय यादव, दिलीप मरांडी, प्रफुल्ल महतो, देवकुमार महतो, धर्मेंद्र साह आनंदी पंडित, प्रेम प्रकाश, सुलेमान अंसारी, शहादत अंसारी, धनेश्वर साह, रणजीत राम, गणेश पासवान आदि ने सभा को संबोधित किया। बाबूलाल व अन्य पार्टी नेता मेहरमा की कसवा पंचायत के कसबा गांव पार्टी के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य संजीव कुमार मिश्रा के यहां भी पहुंचे। यहां बाबूलाल ने कहा कि 2006 में झारखंड विकास मोर्चा का गठन हुआ था। 2009 में पार्टी ने पहला चुनाव संयुक्त रूप से मिलकर लड़ा था परंतु 2014 में किसी कारणवश गठबंधन नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि 2019 में पार्टी गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेगी। यहां अक्षयकांत मिश्र, विजयकांत मिश्र, पितांबर मिश्र, मोहम्मद औरंगजेब, शिव शंकर ठाकुर, डॉक्टर महानंद ठाकुर, कुंदन कुमार ठाकुर, नवल किशोर मिश्र, प्रकाश चंद्र ठाकुर, देव कुमार मिश्र सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे। महागामा में प्रखंड अध्यक्ष रामदेव यादव, वीरेंद्र ¨सह, जिला महामंत्री इकबाल अंसारी, जब्बार आदि थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.