बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद आरआरटी का गठन
संस गोड्डा : मेहरमा के फाजिल खुटहरी में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद पशुपालन विभाग ने इलाके में
संस गोड्डा : मेहरमा के फाजिल खुटहरी में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद पशुपालन विभाग ने इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है। इसकी सूचना जिला प्रशासन को भी दी गयी है। पशु शल्य चिकित्सक पदाधिकारी सपन रजक ने बताया कि एक कौआ व एक मुर्गी में बर्ड फ्लू की रिपोर्ट पाजीटिव पायी गई है। इसके बाद से पशुपालन विभाग ने इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है व लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है। कहा कि एहतियात के तौर में पशुपालन विभाग ने रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया है जो फिलहाल मेहरमा में कैंप किए हुए है। आज भी शोभापुर व सुखाड़ी व अन्य गांव से सैंपल उठाया गया है। बताया कि पॉजीटिव रिपोर्ट आने के बाद दिल्ली से भी जांच टीम आ रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। कहा कि कौआ में पॉजिटिव आने के बाद बहुत अधिक ¨चता की बात नहीं है एक मुर्गी का भी सैंपल आया है इसलिए सतर्कता बरती जा रही है। हालांकि घबराने जैसी कोई बात नहीं है। थोड़ी सावधानी की जरूरत है। कही से भी अगर कौआ व या मुर्गी बहुत अधिक संख्या में मर रहे है तो इसकी जानकारी तत्काल विभाग को देनी चाहिए।