भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट
फोटो - 43 जासं गोड्डा जिले के पथरगामा थाना क्षेत्र के घाट सुरनिया गांव में पुराने भूमि विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है। मारपीट में टुनटुन यादव और उसका पिता सीताराम यादव घायल हो गए हैं। घायल का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा में चल रहा है। सीताराम यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे गोड्डा रेफर कर दिया गया है। टुनटुन यादव के सिर और हाथ में गंभीर जख्म है। वहीं पिता सीताराम यादव को भी गहरी चोट है।
गोड्डा : जिले के पथरगामा थाना क्षेत्र के घाट सुरनिया गांव में पुराने भूमि विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है। मारपीट में टुनटुन यादव और उसका पिता सीताराम यादव घायल हो गए हैं। घायल का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा में चल रहा है। सीताराम यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे गोड्डा रेफर कर दिया गया है। टुनटुन यादव के सिर और हाथ में गंभीर जख्म है। वहीं पिता सीताराम यादव को भी गहरी चोट है। पथरगामा थाना में दिए गए आवेदन के अनुसार मंगलवार की शाम को बोदरा हटिया से लौटने के क्रम में पथलचट्टी गांव के पास ब्रह्मदेव यादव आदि ने टुनटुन यादव और उनके पिता के साथ मारपीट की। ग्रामीणों ने बीच बचाव पर झगड़े को शांत कराया। घर आने के बाद देर रात्रि ब्रह्मदेव यादव, होरिल यादव, अनिल यादव ,शालीग्राम यादव, वीरेंद्र यादव, पंकज यादव, योगेंद्र यादव, कविता देवी, अनीता देवी, सीमा देवी, सुलेखा देवी ,रेनू देवी, रीता देवी ने घर में घुसकर टुनटुन यादव और उसके पिता के साथ मारपीट की। वहीं दूसरे पक्ष के ब्रह्मदेव यादव ने भी थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि कारू यादव और टुनटुन यादव सहित सात लोगों ने उनके घर में घुसकर मारपीट की जिससे उसका सिर फट गया। दोनों पक्षों के आवेदन पर पुलिस अलग अलग मामला दर्ज कर अनुसंधान कर रही है।