जगमग दीयों से नहाया गोड्डा जिला
पथरगामा प्रखंड स्थित तुलसीकिता लंका पट्टी शिव मंदिर मे अयोध्या में राम जन्मभूमि पर विशाल मंदिर
पथरगामा : प्रखंड स्थित तुलसीकिता लंका पट्टी शिव मंदिर मे अयोध्या में राम जन्मभूमि पर विशाल मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किए जाने पर खुशी में तुलसीकिता लंका पट्टी के ग्रामीण मिठु तिवारी, बास्की दुबे, गुंजन दुबे, पिकू मिश्रा, रामदेव महतो, मुकुन महतो, विनोद पाठक, गिरजा चौबे, बबलू तिवारी, अशोक पाठक, श्याम लाल भगत आदि के द्वारा तुलसीकिता लंका पट्टी शिव मंदिर परिसर में रंगोली बनाकर रामचरितमानस का पाठ कर 108 घी के दीया जलाये गये। इस दौरान समाजसेवी फंडा टोला बिषाहा के हिमांशु शेखर पंडा भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मदन महतो भाजपा पुर्व प्रखंड अध्यक्ष नरसिंह भगत, भाजपा वरिष्ठ नेता सुबोध साह, संजय कुमार झा आदि के द्वारा मिठाई बांटी गयी। सभी ने अपने-अपने घरों में दीप जलाकर खुशी का इजहार किया।