बीईईओ ने किया विद्यालयों का निरीक्षण
संवाद सहयोगी, बोआरीजोर : प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी हरि ठाकुर ने गुरुवार को विभिन्न विद्यालयों क
By JagranEdited By: Published: Thu, 10 May 2018 06:52 PM (IST)Updated: Thu, 10 May 2018 06:52 PM (IST)
संवाद सहयोगी, बोआरीजोर : प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी हरि ठाकुर ने गुरुवार को विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि नौ बजे प्राथमिक विद्यालय बागजोरी पहुंचे। जहां शिक्षक देवेंद्र पंडित अनुपस्थित पाए गए। सुबह 10.50 बजे उत्क्रमित मध्य विद्यालय राहड़बड़िया पहुंचे। जहां स्कूल बंद पाया। सुबह 11 बजे उत्क्रमित मध्य विद्यालय जिरली पहुंचे। जिसमें जोहार रजक पारा शिक्षक बिना छुट्टी के कई दिनों से अनुपस्थित मिले। शिक्षक किशोर गुप्ता भी अनुपस्थित थे। बीईईओ ने सभी शिक्षकों से स्पष्टीकरण पूछते हुए वेतन स्थगित कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें