बसंतराय प्रमुख के घर पर चली गोली
बसंतराय : प्रमुख स्वीटी देवी के पैतृक आवास कोरियाना गांव में शुक्रवार रात्रि अज्ञात लोगों द्वार
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 04:48 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 04:48 PM (IST)
बसंतराय : प्रमुख स्वीटी देवी के पैतृक आवास कोरियाना गांव में शुक्रवार रात्रि अज्ञात लोगों द्वारा घर के सामने गोली चलाया गया। हालांकि, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। घटना की सूचना प्रमुख ने बसंतराय थाना प्रभारी को देर रात ही मोबाइल पर दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस के समक्ष प्रमुख स्वीटी कुमारी ने बताया कि उनके पति पहलाम कराकर रात करीब 11 बजे घर आये। खाना खाकर जैसे सोने जा रहे थे। इसी बीच घर के सामने मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने घर के ऊपर गोली चला दी। गोली चलने के बाद वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गये। इस घटना से मेरे पूरा परिवार डरा हुआ है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें