Move to Jagran APP

भाजपा शासन में भय, भूख व भ्रष्टाचार का साम्राज्य : बाबूलाल

महागामा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ठाकुर गंगटी प्रखंड क्षेत्र के हरिपुर मैदान में शनिवार को झारखंड विकास मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने चुनावी सभा को संबोधित किया बाबूलाल मरांडी ने अपने संबोधन में पार्टी प्रत्याशी संजीव मिश्रा को सहयोग करने के लिए ग्रामीणों से अपील की

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Dec 2019 07:31 PM (IST)Updated: Sun, 15 Dec 2019 06:18 AM (IST)
भाजपा शासन में भय, भूख व भ्रष्टाचार का साम्राज्य : बाबूलाल
भाजपा शासन में भय, भूख व भ्रष्टाचार का साम्राज्य : बाबूलाल

संवाद सहयोगी, ठाकुरगंगटी : महागामा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ठाकुर गंगटी प्रखंड क्षेत्र के हरिपुर मैदान में शनिवार को झारखंड विकास मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने चुनावसभा में कहा कि भाजपा सरकार में भय भूख और भ्रष्टाचार का विस्तार हुआ है। स्कूल में शिक्षक नहीं हैं। अस्पताल में चिकित्सक नहीं हैं। दवाइयां नहीं मिल रही है। किसान कर्ज से दबे हुए हैं। मजदूरों को सही मजदूरी नहीं मिल रही है। झारखंड का विकास झारखंड विकास मोर्चा ही कर सकता है। पार्टी ने यहां एक संघर्षशील संजीव मिश्रा को अपना प्रत्याशी बनाया है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में खुद अपने आप में विचार करने की आवश्यकता है कि झारखंड में क्या चल रहा है। यह बहुत बताने की जरूरत नहीं है। सभी लोग जानते हैं कि किस परिस्थिति से झारखंड की व्यवस्था गुजर रही है। प्रदेश की क्या दशा और दिशा है। यह सभी लोग जानते हैं, इसलिए सोच समझकर मतदान करें तभी झारखंड की स्थिति में सुधार हो सकती है। बाबूलाल को सुनने दूरदराज से काफी संख्या में लोग आए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.