बस ने ऑटो में मारा धक्का, महिला की मौत
गोड्डा/पथरगामा : गोड्डा-महागामा मुख्य मार्ग पर पथरगामा थाना क्षेत्र के खैरबनी मोड़ के पास र
गोड्डा/पथरगामा : गोड्डा-महागामा मुख्य मार्ग पर पथरगामा थाना क्षेत्र के खैरबनी मोड़ के पास रविवार को एक यात्री बस ने आटो में सामने से धक्का मार दिया। इससे ऑटो में सवार तीन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से जख्मी एक महिला व एक पुरुष को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया जहां किरण देवी (50) नामक महिला की मौत हो गई। वह पथरगामा के ही चंडीचक की रहनेवाली थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बताया जाता है कि बस महागामा की ओर से जा रही थी जबकि ऑटो महागामा की ओर जा रहा था। दुर्घटना में घायल महागामा थाना क्षेत्र निवासी निरंजन राय को ग्रामीणों ने पथरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया जहां उसका इलाज डॉ जयश्री ने किया। हादसे के बाद चालक बस लेकर भागने में सफल रहा। सूचना मिलने पर पथरगामा पुलिस पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए भेजा। पुलिस ने ऑटो रिक्शा को जब्त कर लिया है। किरण देवी गांधीग्राम में ऑटो में सवार हुई थी। उसे पथरगामा जाना था। कुछ ही आगे जाने पर ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक का पुत्र निर्मल कुमार राय सदर अस्पताल पहुंचा। अन्य परिजन भी पहुंचे। सभी का रो-रोकर बुरा हाल था। निर्मल मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है।