Move to Jagran APP

प्रखंड स्तर पर हो मनरेगा पोर्टल की स्थापना : अशोक

महागामा विधानसभा के पूर्व विधायक अशोक कुमार ने प्रधानमंत्री एवं झारखंड राज्य के मनरेगा आयुक्त को पत्र प्रेषित कर सभी प्रखंडों में मनरेगा पोर्टल स्थापित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि मनरेगा में किये जा रहे लूट-खसोट एवं भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग की है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 07:14 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 06:24 AM (IST)
प्रखंड स्तर पर हो मनरेगा पोर्टल की स्थापना : अशोक
प्रखंड स्तर पर हो मनरेगा पोर्टल की स्थापना : अशोक

महागामा : महागामा के पूर्व विधायक अशोक कुमार ने प्रधानमंत्री एवं झारखंड राज्य के मनरेगा आयुक्त को पत्र प्रेषित कर सभी प्रखंडों में मनरेगा पोर्टल स्थापित करने की मांग की है। उन्होंने मनरेगा में किए जा रहे लूट-खसोट एवं भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि प्रवासी मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने के नाम पर राज्य के सभी प्रखंडों में बृहद पैमाने पर मनरेगा योजनाओं से मिट्टी का कार्य कराया जा रहा है। इसके तहत डॉड़, बांध, पोखर, नाला खुदाई इत्यादि का कार्य शामिल है। बावजूद मनरेगा द्वारा कराए जा रहे कार्यों में भ्रष्टाचार के माध्यम से बड़े पैमाने पर सरकारी पैसे का बंदरबांट किया जा रहा है। मनरेगा से कराए जाने वाले योजनाओं में कार्यस्थल पर वास्तविक रूप से जितने मजदूरों से काम कराया जाता है उसके दोगुने या उससे भी अधिक फर्जी मजदूरों का भी हजारी बनाया जाता है। इस फर्जी मजदूरों के साथ बिचौलिया एवं अन्य सरकारी कर्मियों के सांठ-गांठ से फर्जी निकासी कर उस पैसे का बंदरबांट किया जाता है। इसके कारण वास्तविक मजदूरों को रोजगार उपलब्ध नहीं हो रहा है। इससे फर्जी मजदूरों के नाम पर हो रहे अवैध निकासी पर विराम लगने के साथ-साथ वास्तविक मजदूरों को अधिक से अधिक रोजगार भी मिल सकेगा एवं सभी वास्तविक मजदूरों को रोजगार उपलब्ध हो सकेगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.