Move to Jagran APP

बर्दाश्त नहीं करेंगे पदाधिकारियों की मनमानी

संवाद सहयोगी,मेहरमा: पूर्व अंचलाधिकारी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव पर प्रखंड प्रमुख डिलेश्वरी देवी क

By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Sep 2018 01:30 AM (IST)Updated: Sat, 01 Sep 2018 01:30 AM (IST)
बर्दाश्त नहीं करेंगे पदाधिकारियों की मनमानी
बर्दाश्त नहीं करेंगे पदाधिकारियों की मनमानी

संवाद सहयोगी,मेहरमा: पूर्व अंचलाधिकारी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव पर प्रखंड प्रमुख डिलेश्वरी देवी के साथ दु‌र्व्यवहार करने का आरोप लगाकर शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय के समक्ष पंचायत प्रतिनिधियों व विपक्षी पार्टियों ने धरना दिया। इसकी अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख कुमारी डिलेश्वरी ने की। वक्ताओं ने कहा कि पदाधिकारियों की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

loksabha election banner

प्रखंड प्रमुख ने कहा कि जनता की समस्याओं से जब अंचलाधिकारी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव को अवगत कराया जाता था तो वह इसकी अनसुनी कर देते थे। जनता के आवेदनों को जब उनके पास अग्रसारित किया जाता था तो इस पर वह कोई दिलचस्पी नहीं लेते थे। कहा कि अंचल के कार्य में उनका ध्यान कम और अवैध वसूली में ज्यादा रहता था। क्षेत्र के जनता की समस्या को लेकर उनसे मिलने जाने पर उल्टे उनके साथ दु‌र्व्यवहार किया गया। अंचलाधिकारी की बर्खास्तगी होने तक उन लोगों का आंदोलन जारी रहेगा। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता गोपाल ¨सह ने कहा कि भाजपा सरकार गलत पदाधिकारियों को पुरस्कृत करने का काम करती है। यही कारण है कि कुछ वर्ष पूर्व तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय पांडेय ने मेहरमा प्रखंड के एक सामाजिक कार्यकर्ता के ऊपर हाथ छोड़ा था। जिस पर संजय पांडेय के विरुद्ध कार्रवाई के बजाय भाजपा सरकार द्वारा उन्हें पुरस्कृत करते हुए महागामा का अनुमंडल पदाधिकारी बना दिया गया। भाजपा सरकार में पदाधिकारी बेलगाम हो गए हैं। किसी का कोई सुनने वाला नहीं है। गरीब दलित अल्पसंख्यक के साथ अन्याय हो रहा है। प्रखंड कार्यालय के निकट मार्के¨टग कॉम्पलेक्स में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं द्वारा दुकान खोल कर चलाया जा रहा था जिसे अंचलाधिकारी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने सील कर दिया । बलबड्डा चौक पर बने मार्के¨टग कॉम्पलेक्स पर कब्जा नहीं हटाया गया।

माकपा नेता अशोक शाह ने कहा कि यह सरकार अल्पसंख्यक, आदिवासी व दलित के साथ भेदभाव कर रही है। इस सरकार में प्रशासनिक पदाधिकारी का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि वह किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं। कहा कि पदाधिकारी की मनमानी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धरना को माकपा नेता रघुवीर मंडल, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष शारदा ¨सह, राजद प्रखंड अध्यक्ष फौजदारी यादव, पूर्व विधायक राजेश रंजन आदि ने भी संबोधित किया। संचालन कांग्रेस नेता हिमांशु शेखर झा ने किया। इसके पूर्व धरना की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व संविधान निर्माता डा भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया गया। मौके पर पंचायत समिति सदस्य व दर्जनों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.