खाना बनाने के दौरान झुलसी महिला
पथरगामा प्रखंड के बिसाहा ऊपर टोला ग्राम निवासी सुबोध साह की 45 वर्षीय पत्नी कंचन देवी गुरुव
By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 07:06 PM (IST)Updated: Fri, 18 Sep 2020 07:06 PM (IST)
पथरगामा : प्रखंड के बिसाहा ऊपर टोला ग्राम निवासी सुबोध साह की 45 वर्षीय पत्नी कंचन देवी गुरुवार की शाम खाना बनाने के दौरान बुरी तरह झुलस गई। इस आशय की जानकारी देते हुए महिला के बड़े पुत्र आयुष कुमार ने बताया कि विश्वकर्मा पूजा होने की वजह से मेरी मां कंचन देवी खाना बनाने के लिए जैसे ही गैस सिलेंडर रेगुलेटर खोलकर गैस चूल्हा जलाना चाही, वैसे ही गैस चूल्हा में पूरी तरह से आग लग जाने की वजह से मेरी मां जल गई। जिस वक्त मां के शरीर में आग लगी उस वक्त पिताजी सुबोध साह दौड़ कर मेरी मां के शरीर में लगी आग को बुझाया और कुछ गांव के आदमी को लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोड्डा ऑटो रिक्शा लेकर चले गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें