Move to Jagran APP

7.50 करोड़ से पूरी होंगी नौ ¨सचाई परियोजनाएं

गोड्डा : 7.50 करोड़ की लागत से जिले की नौ ¨सचाई योजनाएं पूरी होंगी। इसके लिए टेंडर ह

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Mar 2018 11:38 PM (IST)Updated: Sat, 17 Mar 2018 11:38 PM (IST)
7.50 करोड़ से पूरी होंगी नौ ¨सचाई परियोजनाएं
7.50 करोड़ से पूरी होंगी नौ ¨सचाई परियोजनाएं

गोड्डा : 7.50 करोड़ की लागत से जिले की नौ ¨सचाई योजनाएं पूरी होंगी। इसके लिए टेंडर हो गया है। शीघ्र ही काम शुरू होने की उम्मीद है। इससे जिले के गोड्डा, पथरगामा, मेहरमा व ठाकुरगंगटी प्रखंड के हजारों किसानों को लाभ मिलेगा। स्थानीय सांसद निशिकांत दुबे ने बताया कि इसके लिए वे काफी दिनों से प्रयासरत थे। अब जाकर उनकी मेहनत सफल होती दिख रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी व राज्य की रघुवर सरकार किसानों की आय दोगुना करने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है। विगत एक वर्ष में जिले में सैकड़ों ¨सचाई योजनाओं को स्वीकृति दी गई है। इनमें कई पर काम चल भी रहा है। अगले कुछ दिनों में इसका लाभ दिखेगा। वर्तमान में जिन योजनाओं का टेंडर हुआ है उनमें पथरगामा प्रखंड की सापिन नदी पर सोनारचक ग्राम व अमडीहा, गोड्डा प्रखंड के सैदापुर में कौआ नदी पर, मेहरमा प्रखंड के कौआ नदी व झाला नाला पर, महगामा प्रखंड के अंजनी नदी व मसनाहा बांध पर तथा ठाकुरगंगटी प्रखंड के दियरा नदी पर वीयर व चैक डैम का निर्माण होगा। इसके लिए सांसद ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का आभार जताया है। गौरतलब हो कि अठगामा डाड में पानी लाने के लिए ग्रामीणों ने श्रमदान कर पिछले वर्ष पथरगामा प्रखंड की सुनारचक पंचायत में सापिन नदी पर बांध बनाया था। हालांकि बाद में वह टूट गया था। किसान रामनारायण यादव, सुनारचक के श्याम दर्बे, कुरेडीचक के मनचन हांसदा, कुमरसी के शंकर ¨सह, महादेवकिता के संजय कुमार, चौरा के मनीष ¨सह, कुराबा के प्रफुल्ल कुमार ¨सह उदयपुर के विनय कुमार ¨सह, अमडीहा के अवध बिहारी वर्मा, तरडीहा के राम दुलार आदि ने कहा कि इन ¨सचाई योजनाओं से किसानों को काफी लाभ मिलेगा। कौआ नदी में चेक डेम बनने से सुरनी, सौरीचक, नावाडीह, डोमनचक, बदलाचक, पीपरा, झाला नाला में चेक डेम बनने से सुखाडी, बरारी, शोभापुर आदि गांवों के किसानों को ¨सचाई सुविधा का लाभ मिलेगा। ¨सचाई परियोजनाओं का टेंडर होने पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष कौशल किशोर मिश्रा, जिला 20 सूत्री सदस्य शीतल सिन्हा, जन्मजय मिश्र, अमरकांत मिश्र, नीलांबर मिश्र, प्रभाकर मिश्र, सुदामा मंडल, दामोदर मंडल, भुनेश्वर पंडित, अनंतलाल यादव, विजयकांत साह, दिनेश महतो, अमित ¨सह आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.