ऑटो पलटने से आधा दर्जन यात्री घायल
पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर सूरज मंडल इंटर महाविद्यालय के पास सोमवार
पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर सूरज मंडल इंटर महाविद्यालय के पास सोमवार की सुबह ऑटो पलट जाने से आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। इसमें एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायलों को एंबुलेंस से पोड़ैयाहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि ऑटो हंसडीहा से पोड़ैयाहाट की ओर आ रहा था। कॉलेज से कुछ पहले ही एक मोटरसाइकिल और महिला को बचाने के क्रम में वह पलट गया। ऑटो में 10 यात्री सवार थे जिनमें से छह घायल हो गए। घायल कलावती देवी ने बताया कि वह बड़गांव की रहने वाली है और दवा लेने हंसडीहा गई थी। गंभीर रूप से घायल गरभु राय ने बताया कि वह पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के कुराबा गांव का रहने वाला है और वह पोड़ैयाहाट जा रहा था। कहा कि मोटरसाइकिल के बचाने के क्रम में आटो रोड के किनारे पलट गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसके पैर और कमर में चोट लगी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ैयाहाट में प्राथमिक उपचार के बाद उसे गोड्डा रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों को प्राथमिक चिकित्सा के बाद छोड़ दिया गया। घटना के बाद आटो चालक फरार हो गया।