Move to Jagran APP

बांटे जाएंगे 46,714 कंबल, अलाव की भी व्यवस्था

जागरण संवाददाता गोड्डा दिसंबर माह में फुटपाथ पर सोने वाले व अन्य जरूरतमंदों को कड़ाके

By JagranEdited By: Published: Thu, 02 Dec 2021 12:16 AM (IST)Updated: Thu, 02 Dec 2021 12:16 AM (IST)
बांटे जाएंगे 46,714 कंबल, अलाव की भी व्यवस्था
बांटे जाएंगे 46,714 कंबल, अलाव की भी व्यवस्था

जागरण संवाददाता, गोड्डा : दिसंबर माह में फुटपाथ पर सोने वाले व अन्य जरूरतमंदों को कड़ाके की ठंड की मार से बचाने के लिए जिला प्रशासन प्रशासन ने कमर कस ली है। इसके लिए जिला मुख्यालय सहित शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 46714 कंबलों की खरीदारी की गई है। साथ ही शहर के विभिन्न मुख्य चिन्हित चौराहे पर अलाव की व्यवस्था का भी निर्देश दिया गया है।

loksabha election banner

इस बारे में जिला परिषद के भास्कर कुमार ने बताया कि नगर परिषद सुविधा व सुरक्षा के लिए हमेशा तत्परता दिखाती रही है। शहर के प्राइवेट बस स्टैंड, कारगिल चौक, मिशन चौक, नहर चौक, सदर अस्पताल के समीप सहित अन्य दर्जनों सार्वजनिक स्थानों पर ठंड से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था की जा रही है। शहर के विभिन्न क्षेत्र में लोगों को ठंड से बचाने के लिए अनुमंडल अधिकारी, नगरपालिका व विभिन्न प्रखंड मुख्यालय में कंबलों का वितरण किया जा रहा है।

इनमें अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा को 500 कंबल, अनुमंडल पदाधिकारी महागामा को 500 कंबल, नगर पालिका गोड्डा को 2000 कंबल, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग को 700 कंबल, प्रखंड गोड्डा को 7276 कंबल, प्रखंड पोड़ैयाहाट को 6634 कंबल, प्रखंड सुंदरपहाड़ी को 2782 कंबल, प्रखंड पथरगामा को 4066 कंबल, प्रखंड बसंतराय को 2996 कंबल, प्रखंड महागामा को 6206 कंबल, प्रखंड बोआरीजोर को 4708 कंबल, प्रखंड मेहरमा को 4922 कंबल, प्रखंड ठाकुरगंगटी को 3424 कंबल असहाय व जरुरतमंद लोगों में वितरण करने के लिए दिया जा रहा है। - -------------------------------- आम लोगों की सुविधा व सहायता के लिए नगर परिषद हमेशा तत्पर रहती है। इस बार भी अलाव व कंबल की व्यवस्था की गई है। इसमें जिला प्रशासन का सहयोग सकारात्मक रहता है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंदों में कंबल वितरण किया जाएगा। इसके अलावा सार्वजनिक जगहों पर अलाव जलाने के लिए चिह्मित किया गया है।

- जितेंद्र कुमार मंडल, अध्यक्ष, नगर परिषद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.