32 प्रवासी मजदूरों को किया क्वारंटाइन
कुल 32 मे से 17 प्रवासी मजदूर भेजे गए होम क्वारंटाइन मे एवं 15 जिला क्वारंटाइन केन्द्रों में आररश्चइश्चरूमुचइरवरचयस ेंचवंइचवरइम[चंदउं िचवसयं वचम
फोटो - 21 जासं, गोड्डा : समीपवर्ती राज्यों एवं दूसरे जिलों से सोमवार को 32 प्रवासी मजदूरों को जिला प्रशासन ने बस सुविधा प्रदान कर जिला मुख्यालय लाया। गोड्डा कॉलेज में स्क्रीनिग कर 17 मजदूरों को होम क्वारंटाइन हेतु उनके घर भेजा गया वहीं रेड जोन से आने वाले 15 प्रवासी मजदूरों को जिला प्रशासन के क्वारंटाइन केन्द्र में भेजा गया। सिविल सर्जन शिव प्रसाद मिश्रा के निर्देशानुसार मेडिकल टीम के द्वारा सभी श्रमिकों की मेडिकल जांच की गई। साथ श्रम विभाग की ओर से इसका डाटाबेस तैयार किया गया। स्क्रीनिग के बाद सभी श्रमिकों को होम क्वारंटाइन के नियम बताकर वाहन से रवाना किया गया। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए होम क्वारंटाइन उन्हें 14 दिन तक घरों में रहने की सलाह दी गई। श्रमिकों को रवानगी से पूर्व उन्हें खाद्य सामग्री का पैकेट भी प्रदान किया गया ताकि तत्काल उन्हें खाद्यान्न हेतु किसी प्रकार की कोई समस्या ना आए। सभी श्रमिकों के द्वारा सामाजिक दूरी का पालन करते हुए जांच में सहयोग किया गया। हाथों पर होम क्वारंटाइन का मुहर लगाया गया। थर्मल स्क्रीनिग से श्रमिकों का तापमान रिकार्ड किया गया। कैंप में अदानी पॉवर व जिला प्रशासन के द्वारा भोजन की व्यवस्था की गई है। गोड्डा पहुंचकर प्रवासी मजदूरों ने सरकार एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया। मौके पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मी, जेएसएलपीएस के कर्मी, रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्यगण व अन्य उपस्थित थे।