महागामा में 110 लोगों ने लिया कोविडरोधी टीका
महागामा महागामा में जेएन प्लस टू विद्यालय में कोविडरोधी टीका केंद्र में लगातार स
By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Jul 2021 07:14 PM (IST)Updated: Mon, 26 Jul 2021 07:14 PM (IST)
संवाद सूत्र, महागामा : महागामा में जेएन प्लस टू विद्यालय में कोविडरोधी टीका केंद्र में लगातार सुचारु रूप से कोवैक्सीन का टीका दिया जा रहा हैं। सोमवार को कुल 110 लोगों को टीका दिया गया। जिसमें 18 प्लस के 75 व्यक्तियों को वहीं 45 प्लस का पहला डोज 23 व्यक्तियों को व 45 प्लस के सेकेंड डोज 12 व्यक्तियों को टीका दिया गया। जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों का बारी बारी से रजिस्ट्रेशन कराते हुए लोगों ने कोविड टीका दिया। वहीं टीकाकरण के लिए आए हुए लोग काफी उत्साहित मुद्रा में थे। लोगों ने लाइन में खड़े होकर अपनी बारी आने पर इंतजार कर टीका लेकर दूसरों को प्रेरित किया। वहीं टीकाकरण में एएनएम आशा देवी, मौसमी हेम्ब्रम, मनीष कुमार आशुतोष कुमार शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें