सड़क हादसे में युवक की मौत, देवरी में जाम
देर रात सड़क किनारे खड़े एक ट्रक पर बाइक ने ठोकर मार दी जिससे बाइक चालक 30 वर्षीय युवक विजय मंडल की मौके पर ही मौत हो गयी।
By Preeti jhaEdited By: Published: Sat, 27 Oct 2018 09:47 AM (IST)Updated: Sat, 27 Oct 2018 09:47 AM (IST)
गिरिडीह, जेएनएन। गिरिडीह-देवघर सड़क मार्ग पर बेंगाबाद थाना क्षेत्र के फिटकोरिया मोड़ पर शुक्रवार की देर रात सड़क किनारे खड़े एक ट्रक पर बाइक ने ठोकर मार दी जिससे बाइक चालक 30 वर्षीय युवक विजय मंडल की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि पीछे बैठा सुभाष तुरी गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
गंभीर हालत देखते हुए उसे पीएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया गया। विजय मंडल बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बिशनपुर का रहने वाला था। वह बेंगाबाद से बाइक से अपने घर जा रहा था। इस क्रम में रास्ते में हादसे का शिकार हो गया।
इधर शुक्रवार की देर शाम को सड़क हादसा में देवरी थाना क्षेत्र के मकडीहा निवासी सह किसान भवानी राय की मौत से आक्रोशित लोगों ने शनिवार सुबह होते ही जमुआ- देवघर मुख्य मार्ग पर मकडीहा के पास जाम कर दिया है। देवरी पुलिस समझाने बुझाने में लगी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें