करंट लगने से युवक घायल
तिसरी थाना क्षेत्र के केवटा गांव निवासी 18 वर्षीय संजुल हेंब्रम मंगलवार की सुबह बांस काटने क
तिसरी : थाना क्षेत्र के केवटा गांव निवासी 18 वर्षीय संजुल हेंब्रम मंगलवार की सुबह बांस काटने के दौरान 33 हजार वोल्ट के बिजली करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। रामनवमी में झंडा बदलने के लिए वह बांस काट रहा था। इस दौरान ऊपर से गुजरे 33 हजार वोल्ट के तार में बांस सट गया, जिससे उसे जोरदार झटका लगा और वह वहीं बेहोश हो गया। इसकी सूचना मिलने पर स्वजनों व आसपास के लोगों की मदद से उसे एंबुलेंस से तिसरी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर महेश्वर ने उसका इलाज किया। इसके बाद उसकी स्थिति में सुधार हुआ। पीड़ित युवक दाहिना हाथ व शरीर में झनझनाहट महसूस कर रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि 33 हजार वोल्ट के तार के नीचे बांस के अलावा एक अन्य पेड़ भी है, जो संपर्क में आ सकता है।