मुंबई कमाने गए डुमरी के युवक की मौत
अपने परिवारजनों की परिवरीश के खातिर मुंबई कमाने गया डुमरी थाना क्षेत्र के जामतारा निवासी स्व. अली हुसैन के पुत्र अशरफ अंसारी (30) की मौत आठ सितंबर की रात्रि ट्रेन से गिरकर हो गई।घटना मुंबई के माहिम में घटित हुई है।घटना की जानकारी मिलते ही मृतक की मां सकिना खातुन सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।मृतक की मां अपने बेटे का शव लाने के लिए मदद की गुहार लगाई है। वही मुंबई मे साथी व सेठ ने मदद कर शव
डुमरी (गिरिडीह) : परिजनों की परवरिश की खातिर मुंबई कमाने गया डुमरी थाना क्षेत्र के जामतारा निवासी स्व.अली हुसैन का पुत्र अशरफ अंसारी (30) की मौत आठ सितंबर की रात्रि ट्रेन से गिरकर हो गई। घटना मुंबई के माहिम में हुई। इसकी जानकारी मिलते ही मृतक की मां सकीना खातून सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। उसने बेटे का शव लाने के लिए मदद की गुहार लगाई है। वहीं मुंबई में रह रहे उसके साथी व सेठ ने मदद कर शव को फ्लाइट से भेजने की बात कही है। उसके चाचा शमसुद्दीन अंसारी ने बताया कि वह पांच वर्षों से मुंबई के एक सेठ की चूड़ी की दुकान में काम करता था। घर की आर्थिक स्थिति दयनीय होने के कारण उसकी मां गांव के ही नन्हका मियां के घर काम करती थी लेकिन तबीयत खराब होने के कारण वह बीते एक पखवारे से मायके डुमरचुटियो में रह रही है। बताया कि मृतक या उसके परिजन के नाम किसी भी प्रकार की जमीन नहीं रहने के कारण स्वयं उसने (शमसुद्दीन अंसारी) जमीन का एक प्लॉट देकर इंदिरा आवास बनवा दिया था। बताया कि मृतक का भाई हमीद अंसारी भी मुंबई में ड्राइवर का काम करता है।