पेट फटने से युवक की मौत, गांव में मातम
देवरी थाना क्षेत्र के नायकडीह गांव निवासी 22 वर्षीय अशोक सिंह की अचानक तबीयत खराब हो जाने
देवरी : थाना क्षेत्र के नायकडीह गांव निवासी 22 वर्षीय अशोक सिंह की अचानक तबीयत खराब हो जाने से मौत हो गई। बताया जाता है कि उक्त युवक की सोमवार को अचानक तबीयत खराब हो गई थी। परिजन इलाज के लिए उसे देवरी ले गए। वहां से चतरो और फिर गिरिडीह ले जाया गया। गिरिडीह में जांच व अल्ट्रासाउंड कराने के बाद पता चला कि उसका पेट फट गया है। चिकित्सक ने ऑपरेशन कराने की बात कही। परिजन ऑपरेशन कराने के लिए सरिया ले जा रहा थे। इसी बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। गांव में मातम छाया हुआ है। इधर, जनकल्याण संगठन के अध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह, मुरारी प्रसाद सिंह, प्रकाश पंडित आदि ने शोक प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। खबर लिखे जाने तक शव गांव नहीं पहुंचा था।