Move to Jagran APP

कार्यशाला में बताया जल का महत्व, दिया पृथ्वी बचाने का संदेश

जमुआ प्रखंड के ग्राम पंचायत पोबी प्रज्ञा केन्द्र में विश्व जल संचयन दिवस के अवसर पर जल बचाओ पृथ्वी बचाओ पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Mar 2019 11:38 PM (IST)Updated: Fri, 22 Mar 2019 11:38 PM (IST)
कार्यशाला में बताया जल का महत्व, दिया पृथ्वी बचाने का संदेश
कार्यशाला में बताया जल का महत्व, दिया पृथ्वी बचाने का संदेश

संस, जमुआ: प्रखंड के पोबी प्रज्ञा केंद्र में विश्व जल संचयन दिवस पर शुक्रवार को जल बचाओ पृथ्वी बचाओ विषयक कार्यशाला का आयोजन किया गया। संचालन जल सहिया स्मिता सिन्हा ने किया। कार्यशाला में जैव विविधता प्रबंधन समिति के प्रखंड सचिव योगेश कुमार पांडेय ने जल की महत्ता व समुचित संचयन का तरीका बताया। कहा कि जल संरक्षण के बगैर मानवों का कोई अस्तित्व नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते हम सचेत नहीं हुए तो जल समस्या विकराल रूप धारण कर लेगी।

loksabha election banner

पंचायत समिति सदस्य सीतिया देवी ने कहा कि नासमझी और लापरवाही के कारण जल संकट से पूरा विश्व जूझ रहा है। कार्यशाला में जल संचयन करने का सामूहिक संकल्प लिया गया।

मौके पर पीएलवी सुबोध कुमार साव, विवेकानंद प्रसाद धीरज, मारुतिनंदन पांडेय, दामोदर सिंह, सुरेन्द्र ठाकुर, सिकंदर सिंह, राजा कुमार राम, अमरदीप सोनी, पुष्पा देवी आदि ने भी विचार व्यक्त किए। मौके पर रामचंद्र महतो, मंसूर अंसारी, सुरेश विश्वकर्मा, संदीप सोनी, सुकदेव स्वर्णकार, योगेंद्र सिंह, मुन्नी देवी, सुमा देवी, मनोज राणा आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.