ईमानदारी पूर्वक करें दायित्व का निर्वहन
गिरिडीह : विभिन्न जगहों पर बुधवार को विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन
गिरिडीह : विभिन्न जगहों पर बुधवार को विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के विकास में समिति की भूमिका के साथ-साथ सभी कार्य एवं दायित्व की जानकारी दी गई। पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने सदस्यों से अपने कर्तव्य का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करने की अपील की, ताकि विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक माहौल बने और बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले।
सदस्यों पर है बड़ी जिम्मेवारी :
सदर प्रखंड मुख्यालय में सम्मेलन को संबोधित करते हुए बीडीओ विभूति मंडल ने कहा कि एसएमसी सदस्यों पर बहुत बड़ी जिम्मेवारी है। आप अपने कर्तव्य और अधिकार का सदुपयोग करें तो आदर्श विद्यालय की परिकल्पना साकार होगी। विद्यालयों में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें। बीईईओ अबुल वफा ने सम्मेलन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। समिति का कर्तव्य, अधिकार और दायित्व की जानकारी दी। कहा कि विद्यालयों में बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन व उपस्थिति, नियमित एमडीएम संचालन आदि कार्य समिति की जिम्मेवारी है। सभी अपने-अपने विद्यालय का बजट तैयार कर लें। विद्यालयों को दी जाने वाली राशि का सदुपयोग करें। समारोह को प्रमुख पूनम देवी, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष भागीरथ मंडल, शिक्षक संघ के सुखदेव दास, योगेश्वर महथा, मनोज राय आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि यदुनंदन पाठक, विधायक प्रतिनिधि अनूप सिन्हा, मुनचुन अंसारी, रूपलाल दास, बीईई अर¨वद राय, सीआरपी सदानंद प्रजापति आदि उपस्थित थे।
बेंगाबाद : बीआरसी कार्यालय परिसर में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 20 सूत्री अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद वर्मा, सीओ शंभू राम, बीईईओ इसहाक अंसारी, बीपीओ कृष्णदेव कुमार आदि ने भाग लिया। वक्ताओं ने समिति के कार्य और दायित्वों का बोध कराते हुए विद्यालय का शैक्षणिक माहौल बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। मौके पर रामदेव प्रसाद वर्मा, मनोज तिवारी, मुखिया मो शमीम, संजय कुमार यादव, सीआरपी गोपाल रविदास, मनोज कमार वर्मा, आशिष कुमार सुमन संत कुमार, राजेश यादव, लालितजीत आदि उपस्थित थे।
देवरी : पंचायत सचिवालय गुनियाथर में एसएमसी सदस्यों का सम्मेलन हुआ। बीईईओ सुखेन हांसदा, पंसस बच्चू दास आदि ने उद्घाटन किया। प्रशिक्षक राजीव रंजन ने सदस्यों को कार्य एवं दायित्व का बोध कराया। इसमें टेकनारायण यादव, अनीता देवी, मकबूल अंसारी आदि ने भाग लिया।