मजदूरों को संगठित कर उन्हें दिलाया जाएगा हक : मन्नान
गिरिडीह : झारखंड राज्य जल सहिया जागृति मंच का सांगठनिक सम्मेलन रविवार को कोल्डीहा में
गिरिडीह : झारखंड राज्य जल सहिया जागृति मंच का सांगठनिक सम्मेलन रविवार को कोल्डीहा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम को असंगठित मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक ने कहा कि तमाम मजदूरों को संगठित कर सरकार को इन्हें न्याय दिलाने के लिए बाध्य किया जाएगा। पूर्व मंत्री ने केंद्र व राज्य सरकार पर जमकर हल्ला बोला तथा कहा कि सरकार कर्मचारियों, मजदूरों, किसानों व बेरोजगारों के हित में काम न करके पूंजीपतियों व उद्योगपतियों के हित में काम करने में लगी है। आंगनबाडी की सेविका व सहायिका, पोषण सखी व रसोइया अपने हक के लिए आंदोलन करने को विवश हो रही है फिर भी सरकार मौन है। प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार ¨सह ने कहा कि झारखंड व देश के अन्य राज्यों के शिक्षित बेरोजगारों का सरकारी व अर्द्धसरकारी संस्थानों में आर्थिक शोषण किया जा रहा है। सम्मेलन को जिलाध्यक्ष रघुनंदन प्रसाद विश्वकर्मा, रूपलाल महतो, नरेन्द्र नारायण सिन्हा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एतवारी महतो व संचालन लीलावती देवी ने किया। सम्मेलन में गायत्री देवी, आसमीन परवीन, वीणा देवी, अफसाना खातुन, कुसुम देवी, विक्रम कुमार, पूनम पांडेय, शीला देवी, मंजू देवी के अलावे काफी संख्या लोग शामिल थे।
राज्य स्तरीय कमेटी गठित
सम्मेलन के दौरान झारखंड राज्य जल सहिया जागृति मंच का राज्य स्तरीय कमेटी का गठन किया गया। गठित कमेटी में रूपलाल महतो को अध्यक्ष, एतवारी महतो को राज्याध्यक्ष, अशोक कुमार ¨सह को संरक्षक, रघुनंदन पसाद विश्वकर्मा को सचेतक, विनीता ¨सह, पनम देवी, नंदलाल गोप, सितारा परवीन, संजय मंडल व शब्बीर अंसारी को उपाध्यक्ष, गायत्री देवी को प्रदेश महामंत्री, ¨रकू वर्मा को कोषाध्यक्ष, सल्लाउद्दीन को अंकेक्षक, पूनम पांडेय को कार्यालय मंत्री व मंजु देवी को संयुक्त सचिव बनाया गया।