Move to Jagran APP

चुनाव के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता : बाबूलाल

गिरिडीह विधानसभा चुनाव अभी करीब चार साल दूर है लेकिन बाबूलाल मरांडी भाजपा कार्यकर्ताअ

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Jan 2021 07:58 PM (IST)Updated: Tue, 19 Jan 2021 07:58 PM (IST)
चुनाव के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता : बाबूलाल
चुनाव के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता : बाबूलाल

गिरिडीह : विधानसभा चुनाव अभी करीब चार साल दूर है, लेकिन बाबूलाल मरांडी भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए अभी से ही तैयार कर रहे हैं। बाबूलाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा है कि चुनाव भले ही जब हो लेकिन, वे चुनाव के लिए खुद को पूरी तरह से तैयार कर लें। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी सोमवार की देर शाम शहर के सिरसिया में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। बाबूलाल भाजपा में वापसी के बाद पहली बार उत्तरी छोटानागपुर के दौरे पर निकले हैं। उनके साथ पार्टी के उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल प्रभारी बालमुकुंद सहाय भी थे।

loksabha election banner

बाबूलाल ने कहा कि इसके लिए प्रदेश में संगठन मजबूत करना है। कार्यकर्ताओं को आगाह किया कि यदि वे इस सरकार के खिलाफ नहीं लड़ेंगे तो कोई भी नहीं बचेगा। यह सरकार सभी को जेल भेज देगी। सोशल मीडिया में काम करनेवाले पार्टी के डेढ़ सौ कार्यकर्ताओं को हेमंत सरकार जेल भेज चुकी है। निशिकांत की पत्नी पर एक जमीन के लिए छह केस किए गए। मुख्यमंत्री के चुनाव क्षेत्र बरहेट में सरकार के खिलाफ बोलनेवाले भाजपा नेता को कोयला चोरी के झूठे आरोप में जेल भेज दिया। प्रशासन झामुमो कैडर के रूप में काम कर रहा है। सरकार ने अधिकारियों को वसूली में लगा दिया है। सरकार ही राजस्व की लूट करा रही है। हेमंत को एक साल का समय दिया पर राज्य सरकार ने कोई काम नहीं किया। सिर्फ केंद्र पर दोषारोपण किया। खजाना खाली मान भी लें तो विधि व्यवस्था के लिए कौन सा खजाना चाहिए। पुलिस विभाग में संसाधन भरपूर है। बावजूद अपराध बढ़ गया। 2000 के पहले वाली बिहार वाली स्थिति में झारखंड लौट गया है। सबसे अधिक पीड़ित महिलाएं हैं। इसमें भी सबसे अधिक आदिवासी और दलित महिलाएं दुष्कर्म की शिकार हुई हैं। डीजीपी नोटिस की धमकी दे रहे हैं। मोबाइल से रंगदारी मांगी जा रही है। कार्रवाई करने के बदले एसपी समझौता के लिए पीड़ित को कह रहे हैं। बाबूलाल ने कहा कि मोदी सरकार बनने के बाद से ही देश तोड़ने वालों के पेट में दर्द हो रहा है। आदिवासियों और दलितों को समाज से अलग करने की साजिश हो रही है। झारखंड में 26 आदिवासी और 12 फीसद दलित हैं। इनके बीच भाजपा को और मजबूती से काम करने की जरूरत है। राममंदिर बनाने और 370 समाप्त होने से पेट में दर्द होगा ही। कृषि कानून का विरोध इसी का रिजल्ट है। कृषि कानून किसानों के हित में है। गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय, गिरिडीह के पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी, गांडेय के पूर्व विधायक प्रो. जयप्रकाश वर्मा, पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, सुरेश साव, नूनूलाल मरांडी, दिनेश यादव, चुन्नू कांत, नवीन सिन्हा, संजीत सिंह पप्पू आदि ने संबोधित किया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महादेव दुबे एवं संचालन महामंत्री संदीप डंगायच ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.