मिशन 2019 के लिए कार्यकर्ताओं में भरा जोश
संवाद सहयोगी, खोरीमहुआ (गिरिडीह): भाजयुमो कार्यकर्ताओं को मिशन 2019 के लिए 24 घंटे का
संवाद सहयोगी, खोरीमहुआ (गिरिडीह): भाजयुमो कार्यकर्ताओं को मिशन 2019 के लिए 24 घंटे कार्य करने की जरूरत है। यह बात भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित ¨सह ने शुक्रवार को धनवार के डॉ. भाभा पब्लिक स्कूल में भाजयुमो जिला कार्यसमिति की बैठक में कही। बैठक की शुरुआत स्वामी विवेकानंद, पंडित दीनदयाल व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीरों पर माल्यार्पण से हुई।
¨सह ने कहा कि युवा मोर्चा ने मंडल संरचना को तैयार कर लिया है और अब पंचायत व बूथ पर ़फोकस करने की बारी है। गांडेय के विधायक जयप्रकाश वर्मा ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनने की राह पर है। भाजपा नेता लक्ष्मण प्रसाद ¨सह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो, के मंत्र को आत्मसात करने की आवश्यकता है। सुरेन्द्र राय ने कहा कि राफेल डील को लेकर विपक्षी भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं इसलिए युवा मोर्चा को कांग्रेस सहित तमाम विपक्षियों को मुंहतोड़ जवाब देने की •ारूरत है। अध्यक्षता भाजयुमो जिला अध्यक्ष आशीष बॉर्डर ने व संचालन महामंत्री विक्रम तर्वे ने किया। धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष नंदलाल शर्मा ने किया।
बैठक में उदय ¨सह, संजय साव, विजय अग्रवाल, प्रवीण पटेल, उपेन्द्र ¨सह, शशि महतो, अक्षय गुप्ता, गोल्डन जायसवाल, बसंत भोक्ता, विवेक विकास, शशि महतो समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।