यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Giridih Crime: महिला ने कुल्हाड़ी से काटकर की अपने पति की हत्या, पुलिस ने मां-बेटियों को किया गिरफ्तार
Giridih Crime झारखंड के गिरिडीह से सनसनीखेज घटना सामने आई है जहां एक महिला ने अपने पति की कुल्हाड़ी से ...और पढ़ें

HighLights
- पुलिस ने मां और बेटियों को किया गिरफ्तार
- मां और बेटियों से पूछताछ में जुटी पुलिस
- पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जागरण संवाददाता, गिरिडीह। गिरिडीह के भेलवाघाटी थाना क्षेत्र स्थित चहाल पंचायत के अमजो गांव में एक महिला ने अपने पति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इस घटना को अंजाम देने में उसकी दो बेटियों ने भी सहयोग किया है। मृतक की पहचान 41 वर्षीय रहमत अंसारी उर्फ टिपन के रूप में की गई। पूरी घटना शनिवार देर रात की है।
ऐसे में घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पुलिस मां-बेटियों को हिरासत में ले लिया है। दोनों से पुलिस की पूछताछ जारी है। फिलहाल, घटना की वजह पता नहीं चल पाया है। दूसरी तरफ पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है।
तालाब के किनारे से शव बरामद
इधर, गिरिडीह के भेलवाघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत फुरहरा गांव निवासी टेकन यादव का शव तालाब के किनारे से भेलवाघाटी पुलिस ने बरामद किया गया है। परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है।
उन्होंने कहा कि उसकी हत्या कर शव को यहां लाकर फेंक दिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। इसके बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की तैयारी में जुटी। दोनों घटनाओं को लेकर पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें-
