देवर के साथ महिला फरार
थाना अंतर्गत बरवाडीह पंचायत से एक विवाहित (भाभी)दो साल के लड़का को लेकर चचेरा देवर के साथ रविवार शाम को घर से भाग गया है।जिसकी खोजबीन घरवाले के करने के बाद भी नही मिलने पर थाना में आवेदन देने की बात कही गयी है। बता दे कि बरवाडीह
संस, तिसरी : थाना अंतर्गत बरवाडीह पंचायत की महिला दो साल के पुत्र को लेकर चचेरा देवर के साथ रविवार शाम फरार हो गई। इसे लेकर परिजनों ने थाने में आवेदन देने दिया है। बताया कि 24 वर्षीय महिला 18 साल के चचेरा देवर के साथ दो साल के पुत्र को लेकर घर से भाग गई। लड़के की तबीयत खराब थी। इसकी चिता घरवालों को अधिक हो रही है। देवर हजारीबाग में इंटर का छात्र है। लॉकडाउन में घर आया था। महिला का पति दिल्ली में नौकरी करता है। वह होली में घर से गया था। आरोपित युवक के पिता ने बताया कि उनका पुत्र व उनके बड़े भाई की बहू एक साथ कहीं चल गए हैं। काफी खोजबीन की जा रही है, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल रहा है। थाना प्रभारी उत्तम कुमार उपाध्याय ने कहा कि इस मामले का आवेदन नहीं मिला है।