निबंध प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागी किए गए पुरस्कृत
सरिया (गिरिडीह) नेहरू युवा केंद्र गिरिडीह के तत्वावधान में शनिवार को स्वामी विवेकानंद य
सरिया (गिरिडीह) : नेहरू युवा केंद्र गिरिडीह के तत्वावधान में शनिवार को स्वामी विवेकानंद युवा क्लब रतनाडीह द्वारा शनिवार को हिदी पखवारा दिवस के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वामी विवेकानंद युवा क्लब के अध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि भारत की राजभाषा हिदी है। इसके बावजूद सरकारी दफ्तरों में अंग्रेजी से कार्य संपादित किए जाते हैं। हिदी पखवाड़ा के दौरान इसके व्यापक प्रचार प्रसार के लिए लोगों को चाहिए कि जगह जगह संगोष्ठी, सम्मेलन, प्रतियोगिता आदि कार्यक्रम आयोजित करें। नेहरू युवा केंद्र के सदर आकाश कुमार गुप्ता, विकास कुमार मंडल आदि ने भी हिदी से कार्य करनेवाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित करने की बात कही। इस दौरान युवा क्लब द्वारा हिदी निबंध एवं नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 81 प्रतिभागी शामिल हुए। उक्त प्रतियोगिता में प्रथम रेणु कुमारी, द्वितीय सुबोध कुमार तथा तृतीय स्थान राहुल कुमार को मिला। उन्हें क्लब की ओर से पुरस्कृत किया गया। 14 सितंबर से 28 सितंबर तक मनाए जानेवाले हिदी पखवारा दिवस के उपलक्ष्य में लोगों से अपेक्षा की गई कि हिदी के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सारे कार्य हिदी से ही संपादित करें। बोलचाल की भाषा में भी वे अधिकतर हिदी के प्रयोग को प्राथमिकता दें। कार्यक्रम को सफल बनाने में बालेश्वर मिस्त्री, सीताराम प्रसाद, शीला कुमारी, संगीता वर्मा, अंशु कुमारी, विकास कुमार मंडल, आकाश कुमार गुप्ता, सुदामा मंडल, आलोक कुमार वर्मा, गोविद कुमार यादव, रंजन कुमार वर्मा, विनय कुमार, गौतम मंडल, नितेश मंडल, इलियास अंसारी, रामकरण वर्मा, रुबी कुमारी, रेणु कुमारी, आरती कुमारी, सोनाली कुमारी, ललिता कुमारी आदि की सराहनीय भूमिका रही।