जल संरक्षण को तालाबों का निरीक्षण
पर्यावरण एवं जल संरक्षण को ले केएन बक्शी कालेज आफ एजुकेशन परिवार ने पहल शुरू की है। शनिवार को प्राचार्य एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में क्षेत्र के कई तालाबों का निरीक्षण किया गया। इसके बाद तीन तालाबों का चयन किया गया।
बेंगाबाद : पर्यावरण एवं जल संरक्षण को ले केएन बक्शी कालेज आफ एजुकेशन परिवार ने पहल शुरू की है। शनिवार को प्राचार्य एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में क्षेत्र के कई तालाबों का निरीक्षण किया गया। इसके बाद तीन तालाबों का चयन किया गया। चयनित तालाबों के मेड़ में पौधारोपण करने एवं नाला बनाकर वर्षा के पानी को तालाबों मे इकट्ठा करने के साथ-साथ जागरूकता कार्यक्रम चलाने आदि निर्णय लिए गए।
प्राचार्य डॉ. रवींद्र कुमार ने कहा कि वर्तमान में दिन प्रतिदिन जल का स्तर नीचे चला जा रहा है, जो चिता का विषय है। लोगों को सचेत होकर जल संरक्षण के लिए कार्य करना होगा। प्रो. विनोद कुमार सुमन ने कहा कि पूरे विश्व में पीने योग्य पानी मात्र 2.7 प्रतिशत है, जिसमें से लगभग 76 प्रतिशत जल हिमपात में है। अगर यह क्रम चलता रहा तो आनेवाले दिनों में स्थिति काफी भयावह होगी।
मौके पर प्रो. नूतन शर्मा, अजीत कुमार, प्रो बिनोद कुमार सुमन, प्रो नूतन शर्मा, प्रो पवन कुमार आदि उपस्थित थे।