Move to Jagran APP

सभी करें मतदान, ताकि मजबूत हो अपना लोकतंत्र

दैनिक जागरण का पहला मुद्दा पहला वोट अभियान रविवार से सड़क पर शुरू हुआ।

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Apr 2019 11:29 PM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2019 06:41 AM (IST)
सभी करें मतदान, ताकि मजबूत हो अपना लोकतंत्र
सभी करें मतदान, ताकि मजबूत हो अपना लोकतंत्र

जागरण संवाददाता, गिरिडीह: दैनिक जागरण का पहला मुद्दा पहला वोट अभियान रविवार से सड़क पर शुरू हुआ। शहर के टावर चौक से वोट यात्रा का आगाज किया गया, जिसमें विभिन्न संगठनों व संस्थाओं से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, युवाओं, प्रशासनिक पदाधिकारियों व कर्मियों ने हिस्सा लिया। वोट यात्रा में शामिल लोगों ने टावर चौक से भंडारीडीह तक दौड़ लगाकर मतदाताओं को वोट देने के लिए प्रेरित किया।

loksabha election banner

उपायुक्त राजेश कुमार पाठक ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ शुरू कराई। बता दें कि दैनिक जागरण विभिन्न मुद्दों को लेकर युवाओं को जागरूक करने के लिए पहला मुद्दा पहला वोट अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में वोट यात्रा प्रारंभ की गई है, जो लगातार एक सप्ताह तक जारी रहेगी।

वोट यात्रा में डीडीसी मुकुंद दास, अपर समाहर्ता अशोक साह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सुदेश कुमार, डीपीआरओ रश्मि सिन्हा, शिक्षक मनोज राय, लक्ष्मी नारायण महथा, अरुण कुमार, दीपक कुमार, मदन कुमार, राजेंद्र लाल बरनवाल, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश शक्ति, सतीश कुंदन, दशरथ रविदास, कामेश्वर कुमार, रोहित कुमार वर्मा, प्रवीण चरण पहाड़ी, अधिवक्ता राजकुमार सिंह, श्याम सिन्हा, रंगकर्मी महेश अमन, मनोज कुमार मुन्ना, नीतिश आनंद, रविश आनंद, राजा, शुभम, सिद्धांत, खेल प्रेमी रोहित श्रीवास्तव, संतोष शर्मा, विकास कुमार सिन्हा, राजेश जालान, मुकुंद सिंह, राजेंद्र त्रिपाठी, नीतेश नंदन, कंचन, रणधीर सिंह, मुरारी प्रसाद, रितिक कुमार, हिमांशु शेखर, एके मंडल सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।

इन संगठनों की रही भागीदारी: विजय इंस्टीट्यूट, कला संगम समेत विभिन्न संगठनों व संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने इसमें भागीदारी निभाई।

मतदाताओं को जागरूक करने के लिए दैनिक जागरण का यह अभियान सराहनीय है। इससे जिला प्रशासन को भी वोट प्रतिशत बढ़ाने में मदद मिलेगी। मैं जागरण परिवार के अभियान के सफल होने की कामना करता हूं। 6 मई को कोडरमा और 12 मई को गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के लिए होने वाले चुनाव में अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें। सभी लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए अपनी भागीदारी निभाएं।

- राजेश कुमार पाठक, उपायुक्त

पांच साल के बाद यह अवसर आता है, जब हमलोग अच्छी शासन व्यवस्था के लिए अच्छी सरकार और जनप्रतिनिधियों को चुनते हैं। वोट देना हम सभी का कर्तव्य बनता है। इसी कड़ी में दैनिक जागरण ने मतदाताओं को जागरूक करने और वोटिग प्रतिशत बढ़ाने के लिए जो अभियान शुरू किया है, वह सराहनीय है। हम सभी का दायित्व है कि लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करें। जिले के सभी मतदाता स्वविवेक से मतदान करें। बिना किसी लोभ, लालच और भय के मतदान करें।

- मुकुंद दास, उप विकास आयुक्त

लोकतंत्र में मतदान ही सर्वोपरि है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी मतदाताओं को मतदान करना जरूरी है। चुनाव के दिन मतदाता अपने-अपने घर से निकलें और निíभक होकर मतदान करें। मतदान करने में पीछे नहीं रहें।

- अशोक साह, अपर समाहर्ता

देश के विकास और लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करना आवश्यक है। चुनाव के दिन सभी को मतदान करना है। मतदान करना सभी नागरिकों कर्तव्य भी है। इसलिए सभी लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

- राजेंद्र त्रिपाठी, सचिव, विजय इंस्टीट्यूट

दैनिक जागरण के इस अभियान की जितनी भी सराहना की जाए, कम है। यह अभियान निश्चित रूप से रंग लाएगा और जिले में मत का प्रतिशत बढ़ेगा। सभी मतदाता चुनाव में दिन वोट देने बूथों पर जरूर जाएं। वोट देना हम सभी का अधिकार और कर्तव्य भी है। इस कर्तव्य का निर्वहन सभी पूरी ईमानदारी से करें।

- सुरेश शक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता

लोकतंत्र का महापर्व है चुनाव। इसमें सभी की भागीदारी जरूरी है। इस अभियान के माध्यम से दैनिक जागरण लोकतंत्र को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहा है। सभी लोग वोट दें और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं।

- राजेश जालान, चेयरमैन, रोटरी नेत्र चिकित्सालय

दौड़ में चार युवकों ने किया शानदार प्रदर्शन: इस दौड़ में रितिक कुमार, हिमांशु शेखर, एके मंडल एवं विकास कुमार सिन्हा ने शानदार प्रदर्शन किया। उपायुक्त राजेश कुमार पाठक ने कम समय में दौड़ लगाने वाले इन युवकों की सराहना की है।

आज एसपी दिखाएंगे हरी झंडी: सोमवार को दैनिक जागरण की वोट यात्रा बड़ा चौक से मोहलीचुवां तक चलेगी। पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार झा हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.