ग्रामीणों ने चंदा कर साफ करवाई नाली
बगोदर प्रखंड मुंडरो पंचायत के बिहारो मे रोड पर 2016 से जल जमाव की समस्या से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था जिसके कारण आम ग्रमीणो व स्कूल के छात्र छात्राओं को आने जाने में परेशानी होती थी।बिहारो के ग्रमीणो ने चंदा जमा करके जल जमाव की समस्या को नाली बनाकर दुर किया।
बगोदर : मुंडरो पंचायत के बिहारो में रोड पर 2016 से जल जमाव की समस्या से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस कारण आम ग्रामीणों व स्कूल के छात्र-छात्राओं को आने-जाने में परेशानी होती थी। बिहारो के ग्रामीणों ने चंदा कर जलजमाव की समस्या को नाली बनाकर दूर किया। ग्रामीणों का कहना कि इस समस्या को लेकर मुखिया, विधायक, सीओ, बीडीओ, एसडीओ, डीसी के बाद मुख्यमंत्री जनसंवाद मे भी शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन इसका कोई हल नहीं निकला। इसके बाद खुद उनलोगों ने चंदा कर नाली बनाकर समस्या का हल निकाला। ग्रामीणों में विनोद मंडल, रामधन महतो, नारायण महतो, संतोष कुमार मंडल, गोविद कुमार, फूलचंद मंडल, भोला मंडल, रोहित मंडल, रंजीत कुमार, सुरेश मंडल, सुमनजय कुमार, दिलचंद कुमार, पप्पू कुमार, पवन कुमार आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।