Giridih News: मवेशी चोरी करने आए दो युवकों को ग्रामीणों ने रस्सी से बांधकर पीटा, चारपहिया वाहन से पहुंचे थे चोर
पीरटांड़ थाना क्षेत्र के हरलाडीह गांव में शुक्रवार रात ग्रामीणों ने मवेशी चोरी करते हुए दो युवकों को रंगे हाथों धर दबोचा। दोनों युवक एक चार पहिया वाहन ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, पीरटांड़ (गिरिडीह)। पीरटांड़ थाना क्षेत्र के हरलाडीह गांव में शुक्रवार रात ग्रामीणों ने मवेशी चोरी करते हुए दो युवकों को रंगे हाथों धर दबोचा।
दोनों युवक एक चार पहिया वाहन से मवेशी चोरी करने की कोशिश कर रहे थे। ग्रामीणों को इसकी भनक लग गई। ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पकड़ लियाऔर रस्सी से हाथ बांधकर उनकी जमकर पिटाई कर दी।
ग्रामीणों ने चोरी में इस्तेमाल किए जा रहे वाहन को भी अपने कब्जे में ले लिया। इधर शनिवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पीरटांड़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।
ग्रामीणों के चंगुल से दोनों युवकों को छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। पुलिस ने चार पहिया वाहन को भी जब्त कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
इस घटना के बाद से क्षेत्र के ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। साथ ही वे सतर्कता भी बरत रहे हैं। लोगो का कहना है कि चोरों पर कड़ी से कड़ी करवाई होनी चाहिए। पुलिस ने ग्रामीणों को दोनों युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।