विहिप के ऑनलाइन अभ्यास वर्ग में ली गई सेवा कार्यों की जानकारी
बुधवार को ऑनलाइन विश्व हिदू परिषद एवं बजरंग दल ह•ारीबा़ग विभाग के गिरिडीह जिला एक दिवसीय अभ्यास वर्ग 3 सत्र में विभाग मंत्री मनोज चंद्रवंशी के द्वारा सम्पन्न की गई ।
निमियाघाट : विश्व हिदू परिषद एवं बजरंग दल हजारीबाग विभाग के गिरिडीह जिला बुधवार को ऑनलाइन अभ्यास वर्ग का आयोजन किया गया। इसे विभाग मंत्री मनोज चंद्रवंशी ने तीन सत्रों में संपन्न कराया। प्रथम सत्र में सभी जिला एवं प्रखंड के कार्यकर्ताओं को बैठक की पद्धति के बारे में विस्तार से बताते हुए अभ्यास कराया गया। द्वितीय सत्र में अभ्यास की समीक्षा करते हुए विहिप द्वारा कोरोना महामारी के दौरान चलाए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी ली गई। आगे भी सेवा कार्य चलाने का संकल्प लिया गया। विहिप गिरिडीह की ओर से लगभग 25 स्थानों पर सेवा कार्य चलाया जा रहा है, जिसमें सूखा राशन, बना हुआ भोजन, मास्क, सैनिटाइजर तथा अन्य आवश्यक सामानों का वितरण जरूरतमंदों के बीच किया गया।0 दिन से मधुबन में प्रतिदिन 200-300 जानवरों को भोजन एवं पानी दिया जा रहा है। इस दौरान परिषद के साप्ताहिक सत्संग की चर्चा की गई। साथ ही सत्संग करने की विधि का अभ्यास किया गया।
तृतीय सत्र में विहिप झारखंड के संगठन मंत्री देवी सिंह ने वीर विनायक सावरकर की जीवनी के बारे में विस्तार से बताया। इसके बाद शांति पाठ औऱ जय घोष के साथ अभ्यास वर्ग का समापन हुआ। द्वितीय सत्र में परिषद के प्रांत मंत्री वीरेंद्र साहू एवं बजरंग दल के प्रांत संयोजक दीपक ठाकुर उपस्थित थे। गिरिडीह के विहिप अधिकारी संरक्षक प्रदीप भगत, कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशोर शरण, मंत्री मिथलेश महतो, सत्संग प्रमुख महेंद्र प्रसाद, संपर्क प्रमुख अतुल जैन, सेवा प्रमुख शिव शक्ति साहा, प्रचार प्रसार धीरेंद्र प्रसाद, मातृ शक्ति प्रमुख मंजू देवी, दुर्गा वाहिनी प्रमुख शोभा देवी, बगोदर प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण जायसवाल, पीरटांड़ प्रखंड अध्यक्ष हीरा प्रसाद, मंत्री अरुण रजक, डुमरी बजरंगदल संयोजक अजय रजक आदि शामिल हुए।