विहिप ने बनाई संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति
विश्व हिदू परिषद व बजरंग दल की जिला बैठक इसरी बाजार स्थित लायंस सेवा सदन के सभागार में शनिवार आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय संगठन मंत्री बिहार झारखंड केशव रज्जू जी तथा विभाग मंत्री मनोज चंद्रवंशी हजारीबाग विभाग धर्म प्रचार प्रमुख अनूप यादव मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया गया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई। लोगों से अपनी धर्म व संस्कृति के प्रति हमेशा
निमियाघाट (गिरिडीह) : विश्व हिदू परिषद व बजरंग दल की जिला स्तरीय बैठक इसरी बाजार स्थित लायंस सेवा सदन के सभागार में शनिवार को हुई, जिसमें मुख्य अतिथि बिहार झारखंड के क्षेत्रीय संगठन मंत्री केशव रज्जू, हजारीबाग विभाग मंत्री मनोज चंद्रवंशी, विभाग धर्मप्रचार प्रमुख अनूप यादव थे। संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया गया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। लोगों से अपने धर्म व संस्कृति के प्रति हमेशा सजग रहने का आह्वान किया गया। क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने कहा कि परिषद तथा बजरंग दल हिदुओं के हित के लिए लगातार संघर्षरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह परिषद की कार्य योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाए। साथ ही संगठन की और अधिक मजबूती के लिए पूरे मनोयोग से जुट जाएं। इस दौरान जिले के सभी प्रखंडों में 25 मार्च से 2 अप्रैल के बीच रामरथ शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। इसे सफल बनाने के लिए कार्ययोजना बनाई गई। जिला कमेटी की ओर से केशव राजू को 51 हजार रुपये का धर्मरक्षा निधि का चेक सौंपा गया।
मौके पर विहिप के जिला संरक्षक प्रदीप कुमार भगत, कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशोर शरण, सह मंत्री राकेश आर्य, गोरक्षा प्रमुख रविशंकर पांडे, कोषाध्यक्ष रोहित नारायण सिंह, बजरंग दल प्रमुख रितेश पांडे, नगर गोरक्षा प्रमुख डब्लू रवानी, नगर सह मंत्री सुरेश रजक आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता रामकिशोर शरण ने की।