जांच में गड़बड़ी उजागर, प्रधानाध्यापक पर होगी प्राथमिकी
संवाद सहयोगी, बिरनी (गिरिडीह) : बिरनी अंचल के उर्द उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुबरी में छह माह
संवाद सहयोगी, बिरनी (गिरिडीह) : बिरनी अंचल के उर्द उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुबरी में छह माह पूर्व बच्चों की छात्रवृत्ति की राशि बैंक से निकासी होने के बाद अब तक उसका वितरण नहीं होने की खबर दैनिक जागरण में प्रमुखता से 29 अगस्त को प्रकाशित होते ही आनन फानन में बिरनी के बीईईओ अर¨बद कुमार मिश्र बुधवार को जांच करने के लिए वहां पहुंचे। उन्होंने छात्रवृत्ति का वितरण नहीं होने व अन्य संबंधित मामलों की जांच की। इस दौरान बीईईओ ने बताया कि जांच के क्रम में बैंक पासबुक, बच्चों की दी जानेवाली छात्रवृत्ति वितरण पंजी आदि की जांच की गई। प्रधानाध्यापक ने वर्ष 2016-17 तथा 2017-18 की छात्रवृत्ति 64 हजार पांच सौ रुपये की निकासी 1 व 3 फरवरी 2018 को की थी। इसमें मात्र 41 बच्चों को छात्रवृत्ति दी गई। प्रधानाध्यापक ने बिना राशि दिए 2016-17 की छात्रवृत्ति वितरण पंजी में बच्चों से हस्ताक्षर करा लिये, लेकिन उसमें राशि नहीं दर्शाई गई। इससे लगता है कि प्रधानाध्यापक ने छात्रवृत्ति की राशि का गबन कर लिया। उन्होंने कहा कि सरकारी राशि को अपने पास रखना भी कानून उल्लंघन है। कहा कि बैंक से छह माह पूर्व निकासी के बाद भी उसका वितरण नहीं किया गया है। इससे साफ झलकता है कि राशि गबन करने में वे वह लगे थे। इस मामले में उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की अनुशंसा कर डीएसइ को पत्र लिखा जाएगा। बीईईओ ने प्रधानाध्यापक से 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा है।
वहीं उपस्थित प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मो. फरीद,सदस्य आबिद अंसारी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष मनसूब मियां आदि ने कहा कि यदि समिति के सदस्यों व ग्रामीणों को जानकारी नहीं होती तो यह राशि प्रधानाध्यापक ने गबन कर ली होती। बीईईओ ने समिति को आश्वस्त किया कि प्राथमिकी दर्ज करने के लिए वरीय पदाधिकारी को लिखा जाएगा। वहीं बीईईओ के समक्ष प्रधानध्यापक ने अपनी गलती स्वीकार की। कहा कि अब से ऐसी भूल नहीं होगी।