Move to Jagran APP

पुलिस की FIR से रवींद्र राय की प्रतिष्ठा दांव पर, वीडियो जारी कर गोली चलने को बताया था अफवाह

पुलिसिया कार्रवाई से भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष रवींद्र राय की किरकिरी हो गई है। राजधनवार के पेट्रोल पंप मालिक मंटू राय की बंदूक से गोली चलने पर आर्म्‍स एक्‍ट का केस दर्ज किया गया।

By Alok ShahiEdited By: Published: Sun, 18 Aug 2019 07:58 AM (IST)Updated: Sun, 18 Aug 2019 07:58 AM (IST)
पुलिस की FIR से रवींद्र राय की प्रतिष्ठा दांव पर, वीडियो जारी कर गोली चलने को बताया था अफवाह
पुलिस की FIR से रवींद्र राय की प्रतिष्ठा दांव पर, वीडियो जारी कर गोली चलने को बताया था अफवाह

गिरिडीह, जासं। गिरिडीह जिला भाजपा के पूर्व महामंत्री सुबोध राय से स्वतंत्रता दिवस के दिन गलती से गोली चलने से जहां वे खुद तो विवादों में घिरे ही साथ ही प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ. रवींद्र राय की प्रतिष्ठा भी दांव पर लग गई। घटना के बाद जहां रवींद्र राय ने सोशल मीडिया में वीडियो जारी कर गोली चलने की बात को अफवाह करार दिया था वहीं पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर साफ कर दिया है कि गोली चली थी।

loksabha election banner

पुलिस ने यह भी पता लगा लिया कि डोरंडा राजधनवार के पेट्रोल पंप के मालिक मंटू राय की दुनाली बंदूक से गोली चली है। मंटू सिंह के खिलाफ आर्म्‍स एक्ट की प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गयी है। अनुसंधान में बाद में पुलिस इस मामले में सुबोध राय का नाम शामिल कर सकती है। बहरहाल पुलिस की कार्रवाई से रवींद्र राय की किरकिरी हो गई है।

रवींद्र राय भाजपा के बड़े नेता हैं और उनका राजनीतिक कैरियर बेदाग रहा है। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष, सांसद, राज्य सरकार में मंत्री और राजधनवार के दो बार विधायक वे रह चुके हैं। लोकसभा चुनाव में पार्टी ने सीटिंग सांसद होते हुए उनका टिकट काटकर अन्नपूर्णा देवी को कोडरमा में उतारकर लोकसभा भेज दिया। रवींद्र के इस बार राजधनवार विधानसभा सीट से चुनाव लडऩे की बात कही जा रही है।

इसी संदर्भ में उन्होंने राजधनवार में अपनी सक्रियता बढ़ाई है। राजधनवार विधानसभा क्षेत्र के पिहरा में वे एक स्वतंत्रता दिवस समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे। समारोह स्थल के बाहर उनके एक करीबी भाजपा नेता सुबोध राय की बंदूक से भूलवश गोली चल गई। इससे भाजपा नेता व पंचायत समिति सदस्य उपेंद्र सिंह व प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ रवींद्र कुमार राय के चालक जख्मी हो गए। यह सही है कि रवींद्र राय की मौजूदगी में गोली नहीं चली थी। जब गोली चली थी उस वक्त राय अंदर लोगों को संबोधित कर रहे थे। गोली चलने की घटना बाहर घटी थी। इस घटना का सामने करने के बजाय रवींद्र राय ने इसे सीधे अफवाह करार दिया था।

एसडीपीओ की जांच के बाद सब कुछ साफ हो गया

खोरीमहुआ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार ने शनिवार को घटनास्थल का मुआयना करने के बाद स्पष्ट कर दिया कि वहां गोली चलने की घटना घटी थी। उनके मुआयना करने के बाद गावां पुलिस ने रवींद्र राय के एक करीबी पेट्रोल पंप के मालिक मंटू राय के खिलाफ आर्म्‍स एक्ट की प्राथमिकी दर्ज कर रवींद्र राय के दावे की हवा निकाल दी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.