अंकित अपहरणकांड के दो और आरोपित गिरफ्तार
खतपोंक गांव के डीलर अशोक बरनवाल के एकलौता पुत्र अंकित बरनवाल के अपहरण के मामले में संलिप्त दो आरोपी डब्लू तांती व संदीप उर्फ नकुल को गिरफ्तार कर गिरिडीह जेल तिसरी पुलिस ने भेज दिया है।इस मामले में इसके पुर्व अशोक करमाली व करण यादव उर्फ कारू जेल जा चुके है।घटना के लगभग दो माह बाद भी मुख्य आरोपी विकास यादव अभी भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। जानकारी के अनुसार 13 जु
तिसरी (गिरिडीह) : खटपोक गांव के डीलर अशोक बरनवाल के एकलौता पुत्र अंकित बरनवाल के अपहरण मामले में दो और आरोपितों को तिसरी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपितों में डब्लू तांती व संदीप उर्फ नकुल शामिल हैं। इसके पूर्व पुलिस इसी मामले में अशोक करमाली व करण यादव उर्फ कारू को जेल भेज चुकी है, जबकि लगभग दो माह बाद भी मुख्य आरोपित विकास यादव पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
बताया गया कि डब्लू तांती व संदीप उर्फ नकुल को बिहार पुलिस की मदद से रविवार को गिरफ्तार किया गया था। लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के पोस्टाइया से डब्लू तांती तथा जमुई के लढाने गांव से संदीप उर्फ नकुल को पुलिस ने दबोचा था। दोनों आरोपितों ने पूछताछ में उक्त अपहरण कांड में अपनी संलिप्ता स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपितों की मोबाइल से अपराधी के साथ उस समय बातचीत हुई है। अपहरण करने दोनों खतपोंक गांव भी आए थे, जिस कारण दोनों को पकड़ा गया। अपहरण के मुख्य आरोपित व गैंग का सरदार विकास यादव पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। एसआइ साधन कुमार ने कहा कि दोनों आरोपितों ने अपहरण में शामिल रहने की बात स्वीकार की है।
बता दें कि गत 13 जुलाई को देर रात को एक दर्जन हथियारबंद अपराधियों ने डीलर के घर से अंकित का अपहरण कर लिया था। पुलिस की दबिश व फिरौती देने के बाद एक सप्ताह में अंकित सही सलामत घर लौटा था। हालांकि फिरौती देने की बात से पुलिस व घरवालों ने साफ इंकार किया था। घटना के बाद डीलर के परिवार तिसरी स्थित नए मकान में रह रहे हैं।