विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किसानों को मिला जैविक खेती का प्रशिक्षण

By JagranEdited By:
Published: Tue, 12 Jul 2022 07:29 PM (IST)

सदर प्रखंड के पहाड़पुर पंचायत भवन में मंगलवार को जैविक और टिकाऊ खेती पर एक्शन एड की ओर से प्रशिक्षण किया गया।

किसानों को मिला जैविक खेती का प्रशिक्षण
किसानों को मिला जैविक खेती का प्रशिक्षण

किसानों को मिला जैविक खेती का प्रशिक्षण

जागरण संवाददाता, गिरिडीह : सदर प्रखंड के पहाड़पुर पंचायत भवन में मंगलवार को जैविक और टिकाऊ खेती पर एक्शन एड की ओर से प्रशिक्षण किया गया। प्रशिक्षण में आंबेडकर सामाजिक संस्थान के सचिव रामदेव विश्वबंधु ने कहा कि आज जैविक खेती किसानी की जरूरत है। रसायनिक खाद से लोगों और मिट्टी का स्वास्थ्य खराब हो रहा है। रसायनिक खाद से पर्यावरण को भी नुकसान हो रहा है। इससे कई बीमारियां हो रही हैं। परंपरागत बीज भी गांव से खत्म हो रहे हैं। कुर्थी, करहानी, मडुआ, साठी, गोंदली, कोदो आदि कई अनाज अब गांव, घर से गायब हो गए हैं। ये सारे अनाज सेहत के लिए फायदेमंद थे। मुख्य प्रशिक्षक हेमलाल महतो ने किसानों को वर्मी कंपोस्ट, जैविक खेती किसानी के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने वर्मी कंपोस्ट बनाने के तरीके बताए। उन्होंने हर घर में किचेन गार्डेन निर्माण के लिए प्रेरित किया, ताकि बाजार पर निर्भरता कम हो सके। मौके पर जमील किस्कू, वजीर दास, सहदेव राणा, शांति मुर्मू, रूबी देवी, बुधनी देवी, गीता देवी, जूली देवी आदि उपस्थित थे।