शैक्षणिक भ्रमण के लिए गिरिडीह के तीन शिक्षकों का चयन
संवाद सहयोगी, गांडेय (गिरिडीह): झारखंड सरकार द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम के तहत राज्य के 106 शिक्षक व
संवाद सहयोगी, गांडेय (गिरिडीह): झारखंड सरकार द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम के तहत राज्य के 106 शिक्षक विभिन्न ग्रुप में शैक्षणिक भ्रमण के लिए दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा तथा तेलंगाना जाएंगे। वे दूसरे राज्यों का भ्रमण कर शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन करेंगे। बाद में उनकी रिपोर्ट के आधार पर अच्छी गतिविधियों को झारखंड में लागू किया जाएगा। राज्य भ्रमण कार्यक्रम 18 जनवरी से 25 जनवरी तक चलेगा
गिरिडीह जिले से तीन शिक्षकों को भ्रमण टीम में शामिल किया गया है। उनमें एक जिला परिवर्तन दल के सदस्य राज्य साधनसेवी सह प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय द्वारपहरी के प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार गुप्ता समेत जिले के कस्तूरबा विद्यालय की वॉर्डन निवेदिता कुमारी और शैलबाला कुमारी शामिल हैं। शिक्षक सुधीर गुप्ता का चयन हरियाणा, वार्डेन निवेदिता कुमारी का दिल्ली एवं शैलबाला कुमारी का चयन तेलंगाना राज्य के शैक्षणिक भ्रमण को ले किया गया है। इस बाबत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् के निदेशक उमाशंकर ¨सह ने जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को पत्र प्रेषित किया है। शैक्षणिक भ्रमण के लिए सुधीर गुप्ता का चयन होने से गांडेय प्रखंड के शिक्षकों में हर्ष है। शिक्षक छोटूलाल मुर्मू, मुख्तार आलम, मुस्तकीम अंसारी, प्रकाश कुमार सिन्हा, धर्मेंद्र अकेला, बुलेंद्र मुर्मू, रेजिना हेंब्रम, युगल किशोर पंडित, प्रशांत रजक, कुंदन कुमार, शिवेश कुमार, राज्य साधनसेवी मनोज राय, सलीम अंसारी, रामदेव प्रसाद वर्मा, बिनोद राम एवं बिनोद चौधरी ने उन्हें बधाई दी है।