हत्या के आरोप में तीन सगे भाई गिरफ्तार
रिझनी कर्णपुरा गांव में छह माह पुर्व हुई बड़कू हांसदा की हत्या के आरोपी अनिल सोरेन व छोटू सोरेनतालों सोरेन को लोकाय थाना के नगड़ी गांव से शनिवार रात को घर से थाना प्रभारी लक्ष्मेश्वर चौधरी के नेतृत्व में एसआइ अमोद कृष्ण झाअमोद सिंहअनुराग प्रसाद सहित कई पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लाया गया। क्या है मामला
तिसरी (गिरिडीह) : हत्या के तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों सगे भाई हैं। लोकाय थाना क्षेत्र के नगड़ी गांव से शनिवार रात पुलिस ने तीनों को दबोचा है। बता दें कि रिझनी कर्णपुरा गांव में छह माह पूर्व हुई बड़कू हांसदा की हत्या हुई थी। इसी हत्याकांड के आरोपित अनिल सोरेन, छोटू सोरेन व तालो सोरेन को थाना प्रभारी लक्ष्मेश्वर चौधरी ने एसआइ आमोद कृष्ण झा, अमोद सिंह, अनुराग प्रसाद के साथ छापेमारी कर गिरफ्तार किया।
-क्या है मामला : रिझनी कर्णपुरा गांव में बड़कू हांसदा के पुत्र राजेश हांसदा का विवाह दो वर्ष पहले नगड़ी की रहने वाली सोलमा सोरेन के साथ हुआ था। कुछ माह बाद पति-पत्नी में आपसी विवाद बढ़ जाने से सोलमा अपने मायके चली गई। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच पंचायत भी हुई, लेकिन मामला नहीं सलट सका। सोलमा के पति के दूसरी शादी कर लेने से विवाद और बढ़ गया। इस बीच 15 मई की रात कुछ अज्ञात लोगों ने घर के बाहर खटिया पर सो रहे बड़कू हांसदा को हथियार से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। वहीं मृतक की पत्नी व बेटी भी इसमें घायल हो गई थी। पुलिस ने मृतक के पुत्र राजेश हांसदा के आवेदन पर प्राथमिक दर्ज की थी, जिसमें उसकी पहली पत्नी के तीन भाइयों को आरोपित बनाया गया था। पुलिस तीनों को पकड़ने के प्रयास में थी।
इधर, सोलमा ने बताया कि राजेश ने उसके एक साल के पुत्र को अपने पास रख लिया है। उसने दूसरी शादी भी कर ली है और उसे घर में रहने नहीं देता था। उसके साथ मारपीट भी करता था। इस कारण वह अपने मायके चली गई थी। ससुर की हत्या के मामले में उसके तीनों भाई अनिल सोरेन, तालो सोरेन व छोटू सोरेन को फंसा दिया गया है।